खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा श्री श्याम एकादशी संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

18 मार्च को सैक्टर 5 में होगा भव्य होली महोत्सव।

कुरूक्षेत्र,15 मार्च : खाटूश्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित संस्था खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा सोमवार देर सांय ब्रह्मसरोवर स्थित द्रौपदी कूप श्री श्याम मंदिर में 359 वाँ श्री श्याम एकादशी संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया।प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के पूजन में सभी सदस्यों व भंडारा आयोजक प्रद्युम्न शर्मा परिवार ने भाग लिया।गणेश वंदना से आरंभ हुए इस संकीर्तन में कैथल के गायक बहादुर सैनी ने श्याम जी के मधुर भजनों से समां बांधा।संकीर्तन के दौरान खाटू श्याम जी के संपूर्ण जीवन चरित्र में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं,इन्ह‌ें तीन बाणधारी भी कहा जाता है।अपनी माता को दिए हुए वचन के अनुसार जो भी हार कर इनके दरबार में जाता है,उसकी यें पूरी सुनवाई करते हैं।भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। अगला श्री श्याम संकीर्तन एवं भव्य होली महोत्सव शुक्रवार, 18 मार्च को दोपहर 12 से सांय 5 बजे तक सैक्टर 5 के कम्यूनिटी सैंटर में होगा और भंडारा दोपहर 1 बजे होगा। कार्यक्रम में दिल्ली से गायिका आरती शर्मा और शाहाबाद से गायक श्रवण राज श्याम जी का गुणगान करेंगे। श्री श्याम आरती में जयपाल शर्मा,सुशील शर्मा,शिवकुमार कौशिक,मोहिंदर पाल गर्ग,वाचस्पति भारद्वाज,केवल कृष्ण गोयल, शालीन अग्रवाल, कुलदीप शर्मा,लक्ष्मी नारायण शर्मा,सुनील अंगीरस,पवन शर्मा, पण्डित दुर्गादत्त शर्मा, भीम शर्मा,विक्रम पण्डित,अमर पण्डित, रविंद्र शर्मा,मंगेश शर्मा,वेणु शर्मा,अमित वर्मा, दिनेश भट्ट,प्रवीण गुप्ता,प्रशांत शर्मा,शुभम कुमार,संजीव गुप्ता,रमेश साहनी,अनिकेत मित्तल, राघव दत्त, शुभम धीमान,संजय शर्मा, अंशुल गुप्ता, सतप्रकाश शर्मा,डॉ सतविंदर,नरेश जागलान, बंटी राजावत, जितेंद्र मिगलानी, श्याम लाल सिंगला, मनोहर गर्ग, सतपाल राम,राजेश गुप्ता,अमित कुमार, कुलदीप शर्मा, देवेन्द्र राठौर,अंकित गोयल, महेंद्र शर्मा,प्रद्युमन शर्मा,सुमित शर्मा,रघुबीर सिंह,दर्शन मान व मदन लाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल आफिसर डॉ. आशीष अनेजा आईकॉनिक पर्सनलिटी ऑफ इंडिया अवार्ड 2022 से सम्मानित, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई

Tue Mar 15 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 15 मार्च :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल आफिसर, गैपियो सदस्य एवं आरएसडीआई मैम्बर, डॉ. आशीष अनेजा को आशा प्रतिष्ठा ट्रस्ट द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सम्मान सम्मेलन समारोह के […]

You May Like

Breaking News

advertisement