
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।
दूरभाष – 94161 91877
थानेसर 23 मई : ब्रह्मलीन महंत प्रभात पुरी जी की प्रेरणा से कुरुक्षेत्र की पहली संस्था श्री स्थाणु सेवा मण्डल ने आज श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज के आशीर्वाद से कुरुक्षेत्र के कुछ स्कूलों के मेधावी बच्चों को सम्मान दिया।
मेधावी छात्रों ने 10 वी व 12 वीं मे अपने स्कूल मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया उन छात्रों को संस्था ने आज श्री महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे सम्मानित किया। आज के समारोह की अध्यक्षता श्री महंत बंशी पुरी जी ने की। समारोह मे मुख्य अतिथि राजकुमारी शर्मा धर्मपत्नी स्वर्गीय रमेश शर्मा भूतपूर्व रजिस्ट्रार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र व उनके सपुत्र एडवोकेट अतुल शर्मा रहे।
श्री यश पाल गुप्ता वशिष्ट अतिथि रहे।
आज संत समाज से महंत महेश मुनि जी, महंत लक्ष्मीनारायण, स्वामी महेश पुरी जी स्वामी आशुतोष पुरी ने सभी छात्रों को आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज ने सभी छात्रों को आशीर्वाद दिया और भविष्य मे सफल ऐसी कामना की। पूज्य श्री महंत जी ने स्थाणु सेवा मण्डल के सभी सदस्यों को इस तरह के आयोजन करते रहने की प्रेरणा दि। इस आयोजन पर श्री स्थाणु सेवा मण्डल के प्रधान सतीश शर्मा ने आये हुऐ सभी बच्चो व संत समाज का आभर व्यक्त किया इस अवसर पर वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, उमेश गर्ग, दर्शन पाहवा, सुनील सचदेवा, सुरेंदर काठपाल, रमेश सचदेवा, प्रवीण गुप्ता, राधेश्याम, शमशेर सिंह, दलीप सिंह, आंनद वालिया, नानक चंद गल्होत्रा, दिनेश गाबा, योगेश गोड़, सुरेंदर हमबीरिया, दीवान चंद अरोड़ा, प्रेम मदान, राजन गुप्ता प्रिंसिपल, रिपुदामन कालड़ा, विनोद अरोड़ा
भजन सिंह राठौर उपस्थित रहे।


