श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्य मंत्री सुभाष सुधा एवं सांसद नवीन जिंदल के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी की।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बारिश की चेतावनी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन होगा।

कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने 28 जुलाई को वातानुकूलित अग्रसेन भवन के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्य मंत्री सुभाष सुधा एवं सांसद नवीन जिंदल द्वारा शिलान्यास की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्य मंत्री सुभाष सुधा एवं सांसद नवीन जिंदल का भव्य स्वागत अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन में किया जायेगा। गुप्ता ने बताया कि बारिश की चेतावनी को देखते हुए 28 जुलाई को सैक्टर 8 में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के बनने वाले वातानुकूलित अग्रसेन भवन के शिलान्यास का कार्यक्रम स्थल बदल कर अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्री सुभाष सुधा के प्रयासों से श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र को सामाजिक कार्यों के लिए सेक्टर-8 में एक प्लॉट अलॉट हरियाणा सरकार द्वारा अलाट किया गया था। अब 28 जुलाई को श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा बनाये जाने वाले वातानुकूलित अग्रसेन भवन का शिलान्यास हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन में किया जायेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री सुभाष सुधा करेंगे एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।अब भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इससे समाज के लोग सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाकर समाज कल्याण के कार्य कर सकेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 28 जुलाई के शिलान्यास की सभी तैयारियों संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा कर ली गई हैं। इसी मौके पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्य मंत्री सुभाष सुधा एवं सांसद नवीन जिंदल को सम्मानित करने के साथ आभार भी व्यक्त किया जायेगा। इस मौके पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य राज कुमार मित्तल, अशोक गर्ग, भरत लाल भरतू, अंशुल बंसल, विनय गुप्ता, मीडिया प्रभारी मुनीष मित्तल, संजीव गर्ग, राजेश सिंगला इत्यादि भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को लेकर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के पदाधिकारी एवं सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कांवड़ियों का चरण धोकर किया स्वागत।

Fri Jul 26 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कावड़ सेवा भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही मिलती है। कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई : सावन महीने के चलते कुरुक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे कावड़ शिविरों व हरिद्वार से कावड़ ला रहे शिव भक्तों का स्वागत करने […]

You May Like

advertisement