श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत करेगी विधायक सुभाष सुधा को सम्मानित

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत करेगी विधायक सुभाष सुधा को सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

कुरुक्षेत्र, 23 जून : कुरुक्षेत्र की प्रमुख संस्था श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड़ में 25 जून को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
गुप्ता ने बताया कि यह सम्मान समारोह विशेष रूप से कुरुक्षेत्र के थानेसर हल्का विधायक सुभाष सुधा के लिए आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व थानेसर विधायक सुभाष सुधा की विशेष तौर पर आभारी है। सुधा के सहयोग से ही राज्य सरकार ने संस्था के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए बहुत बड़ा सहयोग किया है।
प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र को सामाजिक कार्यों के लिए राज्य सरकार ने सेक्टर-8 में एक प्लाट अलॉट किया गया है। प्लॉट के अलॉट करने पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत समाज की तरफ से सम्मान समारोह में विधायक सुभाष सुधा का आभार व्यक्त करना चाहती है।
गुप्ता ने कहा कि सेक्टर-8 में प्लॉट के लिए सरकार की तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया गया। बकायदा सरकार द्वारा गठित कमेटी की तरफ से साक्षात्कार भी लिया गया। इन तमाम प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद सरकार की तरफ से श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत को प्लॉट अलॉट किया गया है। इस कार्य के लिए विधायक सुभाष सुधा का अहम योगदान रहा है। इसके लिए संस्था और समाज के लोग थानेसर विधायक सुभाष सुधा के सदैव आभारी रहेंगे।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोली मारकर डॉक्टर की हत्या करने व पत्नि को घायल करने का आरोपी डॉ. गिरफ्तार

Fri Jun 23 , 2023
गोली मारकर डॉक्टर की हत्या करने व पत्नि को घायल करने का आरोपी डॉ. गिरफ्तार । हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया काबू, हथियार बरामद। कुरुक्षेत्र : जिला पुलिस ने गोली मारकर डॉ. की हत्या करने […]

You May Like

Breaking News

advertisement