श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत का प्रभावित क्षेत्रों के लिए निरंतर सहयोग जारी

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत का प्रभावित क्षेत्रों के लिए निरंतर सहयोग जारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अग्रवाल धर्मशाला में हजारों लोगों लोगों के लिए बना रहा है, घरों से भी भिजवाया जा रहा है
भोजन व पानी।
बाढ़ पीड़ितों को दिया जा रहा है अग्रवाल धर्मशालाओं में आश्रय।

कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई : अग्रवाल समाज के लोग निरंतर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड़ तथा मोती चौक में निरंतर हजारों लोगों के लिए भोजन बना कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि महाराजा राजा अग्रसेन की प्रेरणा के अनुसार कई लोग बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने घरों से भी रोटियां इत्यादि बना कर अग्रवाल धर्मशालाओं में पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस कार्य में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, सह सचिव दीपक सिंगला, कार्यकारिणी सदस्य अशोक गर्ग, जंग बहादुर सिंगला, राजेश सिंगला, विनय गुप्ता, मुनीष मित्तल, सुधीर कंसल, विजय गर्ग, अजय गुप्ता, सुमित गर्ग, प्रवीण गोयल बंसी, विंकल गुप्ता, श्रीकांत बंसल, विकास बंसल एडमिन, रुचिका बंसल प्रधानाचार्य एवं डा. अमिता शर्मा प्रधानाचार्य सहित पंचायत के सदस्य, स्टाफ सदस्य तथा समाज के लोग बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं।
गुप्ता ने कहा कि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत का सहयोग तब तक जारी रहेगा जब तक कि कुरुक्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बाढ़ से राहत नहीं मिल जाती है। समाज के अभी लोग विपदा के समय जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
भोजन बनाते हुए एवं पैक करते हुए लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में 2010 की बाढ़ की तरह ही दूर दराज तक बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए आगे आई प्रेरणा संस्था तथा प्रेरणा वृद्धाश्रम

Sat Jul 15 , 2023
कुरुक्षेत्र में 2010 की बाढ़ की तरह ही दूर दराज तक बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए आगे आई प्रेरणा संस्था तथा प्रेरणा वृद्धाश्रम। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रेरणा संस्था, प्रेरणा वृद्धाश्रम तथा भारत तिब्बत समन्वय संघ ने दूर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया चाय, […]

You May Like

advertisement