वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 28 जुलाई को सैक्टर 8 में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के बनने वाले वातानुकूलित अग्रसेन भवन का शिलान्यास करेंगे।
कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राज्य मंत्री सुभाष सुधा के प्रयासों से श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र को सामाजिक कार्यों के लिए सेक्टर-8 में एक प्लॉट हरियाणा सरकार द्वारा अलाट किया गया था। अब 28 जुलाई को इस स्थान पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा बनाये जाने वाले वातानुकूलित अग्रसेन भवन का शिलान्यास हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री सुभाष सुधा करेंगे एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राज्य मंत्री सुभाष सुधा के प्रयासों से ही तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक कलम से ही श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र संस्था को सेक्टर-8 में प्लॉट अलॉट करने का काम किया था। अब इस पर भव्य भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इससे समाज के लोग सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाकर समाज कल्याण के कार्य कर सकेंगे। प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने सैक्टर 8 में मौके का निरीक्षण करने के उपरांत कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा होने वाले 28 जुलाई के शिलान्यास कार्यक्रम की सभी तैयारियों संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा जोर जोर की जा रही हैं। इसी मौके पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्य मंत्री सुभाष सुधा एवं सांसद नवीन जिंदल को सम्मानित करने के साथ आभार भी व्यक्त किया जायेगा। इस मौके पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता के साथ कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य अंशुल बंसल, अशोक गर्ग, राज कुमार मित्तल, मीडिया प्रभारी मुनीष मित्तल, राजेश सिंगला, विनय गुप्ता, जंग बहादुर सिंगला, विजय गर्ग, सुधीर कंसल इत्यादि भी मौजूद रहे।
जानकारी देते हुए श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता एवं शिलान्यास स्थल पर संस्था के सदस्य।