मधुरतम प्रेमरस का छलकता हुआ सागर है श्रीमद्भागवत : शुकदेव आचार्य

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,11 फरवरी : दुखभंजन महादेव मंदिर में पवित्र माघ मास के उपलक्ष्य में जनकल्याणार्थ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ वीरवार सायं शोभायात्रा के साथ हुआ।यह कथा 16 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक चलेगी।कार्यक्रम में कलशधारी महिलाओं की भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई, जो मंदिर से आरंभ होकर संपूर्ण सन्निहित सरोवर की परिक्रमा करके पुन: कथा स्थल पहुंची।कथा के यजमानों जय कुमार शर्मा,अरुण शर्मा व वरुण शर्मा परिवार ने सर्वदेव एवं भागवत पूजन करके कथावाचक पंडित शुकदेव आचार्य को तिलक लगाया।भागवत प्रवचनों में शुकदेवाचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत महिमा से भगवद भावपूर्ण पारमहंस्य ज्ञान-सुधा-सरिता की बाढ़ आ रही है, जिसमें सकाम कर्म, निष्काम कर्म, साधन-ज्ञान, प्रेमा भक्ति व मर्यादा-मार्ग आदि सभी का परम रहस्य बड़ी ही मधुरता के साथ भरा हुआ है।यह भगवान के मधुरतम प्रेमरस का छलकता हुआ सागर है। इसी से भावुक भक्तगण इसमें सदा अवगाहन करते हैं। कथा के बीच-बीच में गायक मुरारी भार्गव द्वारा सुनाए गए भजन हरि नाम हरदम लिए जा-लिए जा, हरि नाम लेलो सहारा मिलेगा-मानुष जन्म न दुबारा मिलेगा….पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। भागवत आरती में आचार्य विनोद मिश्र, पंडित पवन भारद्वाज, जगन्नाथ शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, वीरभान शर्मा,सुरेश शर्मा,प्रेम मदान,गोपाल शर्मा,सी.एल.बजाज,अजय ठाकुर,विजय ठाकुर, अनुराधा पाठक, सुषमा शर्मा व कुसुम गान्धी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
भागवत कथा की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु व यजमान।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग सोड़े वाला फिरोजपुर के विद्यार्थियों ने बीएससी नर्सिंग तीसरा वर्ष के नतीजे घोषित होने उपरांत विद्यार्थियों ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया</em>

Fri Feb 11 , 2022
फिरोजपुर 12 फरवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की ओर से 9 फरवरी को घोषित किए गए बीएससी नर्सिंग तीसरे वर्ष के नतीजे कॉलेज के विद्यार्थी जेमी तुल मुस्ताक दर पिताश्री मुस्ताक अहमद दर ने पहला स्थान मनप्रीत कौर पुत्री लखवीर सिंह ने दूसरा स्थान हरमनप्रीत कौर […]

You May Like

advertisement