मनुष्य को चिन्तामुक्त बनाती है श्रीमद्भगवद्गीता : शाश्वतानंद गिरि

मनुष्य को चिन्तामुक्त बनाती है श्रीमद्भगवद्गीता : शाश्वतानंद गिरि।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अखंड गीता पीठ शाश्वत सेवाश्रम में गीता प्रवचनों का 13 वां दिन।

कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त : अखंड गीतापीठ शाश्वत सेवाश्रम परिसर में चल रहे सम्पूर्ण गीता प्रवचन अनुष्ठान के 13 वें दिन रविवार सायं गीता के दूसरे अध्याय के 49 से 52 वें श्लोकों तक विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया गया। आश्रम प्रवक्ता डॉ.पुनित कुमार एवं संत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतीय हिन्दू महासंघ के अध्यक्ष सतपाल गुप्ता, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरसंचार विभाग की चेयरपर्सन मधुदीप और समाजसेवी विष्णु दत्त को महामंडलेश्वर डॉ. शाश्वातानंद गिरि जी महाराज ने आशीर्वाद देकर सम्मानित किया। मंच पर सतपाल गुप्ता ने कहा की आज गीता के प्रवचनों से ही हिन्दू समाज में जागृति आएगी। इसके लिए भारत के जनमानस को गीता प्रवचनों को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा।श्रीमद्भगवद्गीता प्रवचनों में डॉ.शाश्वातानंद गिरि ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता के माहात्म्य का बहुत ही बडा महत्व है, इस माहात्म्य में अनेकों संदेश छिपे हुए है ,अनेकों रहस्य छुपे हुए है, जिसका अध्ययन करके हम अपने जीव के सार को समझ सकते है। श्रीमद्भागवत गीता स्वयं श्रीकृष्ण के मुख से निकले हुए वचन है,जो असत्य नही हो ही नहीं सकते और मनुष्य के लिए गीता के महात्म्य, गीता के अर्थ को जानना बहुत ही आवश्यक है। यदि कोई भगवद्गीता के उपदेशों का पालन करे, तो वह जीवन के दुखों तथा चिन्ताओं से मुक्त हो सकता है। वह इस जीवन में सारे भय से मुक्त हो जाएगा ओर उसका अगला जीवन आध्यात्मिक होगा। कार्यक्रम में आयोजन समिति सदस्य एवं भाजपा की प्रदेश पूर्व प्रवक्ता डॉ. शकुन्तला शर्मा,श्वेता दीदी, कुसुम सैनी,परीक्षित कौशिक, नारायण सिंह, मुकुल शरण,विजय कुमार, भूपेन्द्र धर्माणी, प्रेम नारायण शुक्ल,मन्नु दत्त कौशिक, बलदेव सैनी,सतपाल शेरा,पवन भारद्वाज,शिव शंकर शास्त्री, भूपेन्द्र शर्मा, विष्णु दत्त, इन्दु शर्मा,ऊषा रानी, मीना शर्मा, कुसुम चौहान, नीलम रानी, सुनीता , परमजीत कौर, दर्शना, सुलोचना, प्रकाश रानी, बिमला,राज रानी, विवेक आन्नद, सतपाल शर्मा, जयपाल मलिक, आनंद कुमार, सुभाष, राजेन्द्र, सुरेन्द्र गुप्ता,आर डी शर्मा,जय प्रकाश, सुरेश कुमार, मुकेश मित्तल,डॉ. संतोष कुमार देवांगन और राजीव धीमान आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्याम भक्तों ने हिसार शहर में निकाली भव्य निशान यात्रा

Mon Aug 7 , 2023
श्याम भक्तों ने हिसार शहर में निकाली भव्य निशान यात्रा। ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।छाया – सानवी मॉडर्न डिफेंस स्कूल कैमरी रोड से सैक्टर 16-17 श्री श्याम मंदिर तक निकाली निशान यात्रा।श्री श्याम दीवाने सेवा मण्डल (रजि), खाटू दर्शन सेवा समिति व श्री राधे कृष्ण सेवा समिति द्वारा किया गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement