
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष -94161 91877
वृन्दावन,6 सितंबर : केशव नगर स्थित जानकी वल्लभ मन्दिर (नारायण आश्रम) में श्रीराधा अष्टमी महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (अयोध्या) एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास (मथुरा) के अध्यक्ष अनन्तश्री विभूषित स्वामी नृत्यगोपाल दास महाराज, श्रीमणिराम दास सेवा ट्रस्ट, वासुदेव घाट, अयोध्या के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज एवं श्रीरामाकृष्णा इंटरनेशनल (SRI) के अध्यक्ष स्वामी गुरु महेन्द्र दास महाराज के पावन सानिध्य में 19 सितम्बर को अत्यन्त श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
श्री रामा कृष्ण इंटरनेशनल के सेक्रेटरी नरेश सहरावत ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 05:30 बजे से 09 बजे तक श्रीराधा रानी का पंचामृत से अभिषेक होगा।तत्पश्चात भजन-कीर्तन, फूल बंगला, छप्पन भोग व झांकी दर्शन आदि के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा मध्याह्न 12 बजे से संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा आदि के आयोजन सम्पन्न होंगे।
नारायण आश्रम के प्रबंधक आनंद द्विवेदी ने सभी भक्तों व श्रद्धालुओ से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।


