श्रीराधा किशोरी निकुंज सेवा प्रकल्प ट्रस्ट ने किया प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी का सम्मान

सेंटर डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन,1 अप्रैल : राम नगर कॉलोनी/परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण सेवा धाम में श्रीराधा किशोरी निकुंज सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के के द्वारा प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को उनकी लेखनी के द्वारा ब्रज संस्कृति व हिन्दी-अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर की गई अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रख्यात धर्माचार्य अम्बरीष कृष्ण महाराज एवं सन्त प्रवर रामदास महाराज ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र तथा ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके दिया।साथ ही उन्होंने कहा कि प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद् व पत्रकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट धर्म व अध्यात्म जगत की बहुमूल्य विभूति हैं।वर्तमान में वे समाज सेवा के अलावा धर्म-अध्यात्म, साहित्य सृजन, हिन्दी व अंग्रेजी पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में पूर्ण समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।हम उनका सम्मान करके स्वयं गर्व की अनुभूति कर रहे हैं।
इस अवसर पर पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, ब्रजभूमि कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, श्रीरंगलक्ष्मी संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. राम सुदर्शन मिश्र, अंकित मिश्रा, आचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री, प्रख्यात भजन गायक पण्डित बनवारी महाराज, पण्डित श्याम सुन्दर ब्रजवासी, श्रीनिवासाचार्य महाराज, आचार्य हरिप्रसाद द्विवेदी, डॉ. रामदत्त मिश्र, सन्त मदन बिहारी दास महाराज, आचार्य अनमोल कृष्ण शास्त्री, डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा, स्वामी अनंताचार्य महाराज, डॉ. राधाकांत शर्मा, प्रमोद जालान, आचार्य राजेश शास्त्री, डॉ. मृदुला तिवारी, आरती आहूजा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु जी के आवाहन पर आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को दिन सोमवार को काली पट्टी बांधकर अपने हर क्षेत्र से जहां पर तैनात है वहां से विरोध जताते हुए NO NPS. No .UPS only OPS

Wed Apr 1 , 2026
आजमगढ़ अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु जी के आवाहन पर आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को दिन सोमवार को काली पट्टी बांधकर अपने हर क्षेत्र से जहां पर तैनात है वहां से विरोध जताते हुए NO NPS. No .UPS only OPSहम सभी कर्मचारी सरकार से मांग […]

You May Like

advertisement