शुभम साहित्यिक संस्था ने मुम्बई के यमदूत सहित कई वरिष्ठ साहित्यकारों को किया सम्मानित

शुभम साहित्यिक संस्था ने मुम्बई के यमदूत सहित कई वरिष्ठ साहित्यकारों को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : शुभम साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ने डी. डी. पुरम स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में मुंबई, कानपुर और बरेली के वरिष्ठ साहित्यकारों को उनके साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।सम्मानित सहित्यकारों में मुंबई के हरीश शर्मा यमदूत, कानपुर के डॉ. राधे श्याम मिश्र, नवगीतकार रमेश गौतम,डॉ. राकेश यदुवंशी,डा. राहुल वर्मा और संजय गुप्ता को हार, शाल,प्रशस्ति पत्र
और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के कार्यक्रम अध्यक्ष शायर रणधीर प्रसाद गौड़, विशिष्ट अतिथि मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, वीरेन्द्र अटल, शायर हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष, चेतन चैतन्य, सत्यपाल सजग,सुरेन्द्र लाला और कार्यक्रम की संयोजिका सत्यवती सत्या ने प्रदान किया। संचालन कवि मनोज दीक्षित टिंकू ने किया। काव्य की धारा भी बही जिसमें मुकेश कुमार सक्सेना, डॉ. राजेश शर्मा ककरेली,रोहित राकेश, रवीन्द्र नाथ मिश्रा, सत्यवती सिंह सत्या,कमल कांत तिवारी, स्वाति मिश्रा, दीपक कपूर, अशोक शर्मा लोटा मुरादाबादी, रामकुमार कोली और शिवरक्षा पांडेय सहित कई कवियों ने अपने गीतों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। सभी का आभार संस्था के संरक्षक सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेखिका संघ की काव्य संगोष्ठी में रचनाकारों ने समां बांधा

Sun Jul 30 , 2023
दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : साहित्यिक संस्था लेखिका संघ के तत्वावधान में डॉ मीरा प्रियदार्शनी के आवास पर काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इसकी अध्यक्षता आकाशवाणी के पूर्व कार्यक्रम अधिशासी राजेश गौड़ ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका और इनरव्हील क्लब की पदाधिकारी श्रीमती पुष्पा सक्सेना रहीं।काव्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement