ऐसा बना दे मुझे श्याम दीवाना पर झूमे श्याम भक्त, लोटस ग्रीन सिटी में खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – सुशील धीमान।

कुरूक्षेत्र,2 अप्रैल : खाटूश्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित संस्था खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा शुक्रवार देर सांय सैक्टर 9 लोटस ग्रीन सिटी में 363 वाँ भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया।प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के पूजन में सभी सदस्यों व आयोजक मिहा सिंह परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। गणेश वंदना से आरंभ हुए इस संकीर्तन में आमंत्रित कैथल के गायक सुभाष साँवरिया और शाहाबाद मारकंडा से गायक श्रवण राज ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई जिसमें सभी श्याम भक्त मदमस्त होकर झूम उठे।कार्यक्रम में चंदन का तिलक लगाकर पंक्तिबद्ध होकर सभी श्रद्धालुओं ने श्याम दरबार में माथा टेका। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प श्रृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। इस दौरान सुनाए गए भजन ऐसा बना दे मुझे श्याम दीवाना…, कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो…, पलकें ही पलके बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे…, देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ…, मेरे दुख के दिनों में वो बड़ा काम आता है, जिनमें हारा हुआ हूं बाबा तुम हाथ तो बढाओ…, सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया… और मैं तेरी हो गई रे सांवरिया सरकार…. इत्यादि भजनों पर सभी भक्त भावविभोर होकर झूम उठे।
श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की।संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प श्रृंगार भक्तों को प्रदान किया गया, मान्यता है कि पुष्प श्रृंगार से सभी बाधाएं दूर होती हैं। भंडारे में सभी भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। संकीर्तन के दौरान सेवादारों ने व्यवस्था संभाली। श्री श्याम आरती में राज्य के प्रमुख व्यापारी पिओपी के ठेकेदार सुशील धीमान, जयपाल शर्मा, सुशील शर्मा, शिवकुमार कौशिक, मोहिंदर पाल गर्ग, वाचस्पति भारद्वाज, डा. खुशबीर कौशिक, केवल कृष्ण गोयल, प्रद्युम्न शर्मा, कुलदीप शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, सुनील अंगीरस, शालीन अग्रवाल, पवन शर्मा,रविंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, देसराज पाल, अमित वर्मा,दिनेश भट्ट,प्रवीण गुप्ता,प्रशांत शर्मा, शुभम कुमार, संजीव गुप्ता, रमेश साहनी, अनिकेत मित्तल, राघव दत्त, शुभम धीमान, संजय शर्मा, अंशुल गुप्ता, सतप्रकाश शर्मा,डॉ सतविंदर,बंटी राजावत, श्याम लाल सिंगला, मनोहर गर्ग, सतपाल राम,राजेश गुप्ता, जितेंद्र मिगलानी, अमित कुमार, देवेन्द्र राठौर, अंकित गोयल, महेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा, रघुबीर सिंह,दर्शन मान व मदन लाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. विदुषी त्यागी ने डीन ऑफ कॉलेज का संभाला कार्यभार

Sat Apr 2 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र :- चेत्र शुल्क नव संवत्सर के शुभ अवसर पर वैद्य प्रोफेसर विदुषी त्यागी ने शनिवार को विधिवत रूप से अधिष्ठाता महाविद्यालय का पदभार ग्रहण किया। उनका यह कार्यकाल 2 वर्ष के लिए रहेगा। यह अतिरिक्त कार्यभार कुलपति द्वारा 28 जनवरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement