देश की एकता अखंडता संप्रभुता पर विपरीत असर पड़ रहा है- श्याम सुंदर चौहान

हिंदू बनकर युवती को भगाया मां लगा रही न्याय की गुहार

आजमगढ़ जिले में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़। संतकबीरनगर जिले के ग्राम चपरा पूर्वी की रहने वाली एक महिला ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री के साथ कथित धोखाधड़ी और पहचान छुपाकर व प्रलोभन देकर धर्मांतरण कर शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार इस मामले को लेकर आज आजमगढ़ जिले में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री के कार्यालय पर पहुंची और अपने दर्द को बयां किया। शिकायत के अनुसार, गोरखपुर जनपद के थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के कटसहरा गांव निवासी आफताब पुत्र होशिलदार ने अपनी वास्तविक पहचान छुपाते हुए खुद को हिंदू बताकर कुंभ मेले प्रयागराज में युवती के साथ नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में उसे भगा ले गया
पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से उनकी बेटी को अपने झांसे में लिया। परिवार को जब इस बात की जानकारी हुई कि युवक ने अपनी असली पहचान छुपाई थी, तब उन्होंने तुरंत पुलिस का सहारा लिया। परिजनों का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में उनकी बेटी को मानसिक रूप से भी प्रभावित किया गया।

पीड़ित परिवार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में भी न्याय की गुहार लगाई जा चुकी है।
वही पीड़ित परिवार को जब इस बात की जानकारी हुई कि हिंदुओं को जागरूक करने और उनकी आवाज उठाने वाले नेता श्याम सुंदर चौहान अपने आजमगढ़ कार्यालय में मौजूद हैं और वह हिंदुओं की आवाज को उठाकर उनको न्याय दिलाने का काम करते हैं तो वह परिवार आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर चौहान के कार्यालय पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई और उनको पूरी घटना से अवगत कराया घटना के अवगत होने के बाद मीडिया बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सनातन धर्म की बहन बेटियों को लव जिहाद व धोखाधड़ी प्रलोभन दे कर धर्मांतरण का असंवैधानिक तरीके से घटना कारीत करने का कार्य कर रहा है उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई होनी चाहिए हमारा संगठन विश्व हिंदू रक्षा परिषद तब तक उन परिवारों के साथ रहेगा जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता
क्योंकि इस तरह की घटना कारित होने से देश की एकता अखंडता संप्रभुता पर विपरीत असर पड़ रहा है इस वजह से भारत की संस्कृति एवं डेमोग्राफी बदल रही है जो की बहुत बड़े संकट का संदेश है

आरोपी के खिलाफ खलीलाबाद थाने में 376 के मामले में जेल भी जा चुका है इसके पूर्व में भी आरोपी एक हिंदू लड़की को जबरदस्ती भगा ले गया था जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा हिंदू लड़की प्रीति चौहान को बहलाफुसला के भगा ले गया

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरु रविदास आयुर्वैदिक यूनिवर्सिटी होशियारपुर द्वारा बीएएमएस विद्यार्थियों का नतीजा रहा शानदार। जिसमें हार्मनी आयुर्वैदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल की रिद्धिमा ने यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान और कॉलेज में प्रथम स्थान किया प्राप्त

Wed Apr 22 , 2026
परमप्रीत, प्रगति ने कॉलेज में दूसरा स्थान कशिश और चंदा ने कॉलेज में तृतीय स्थान किया प्राप्त (पंजाब) फिरोजपुर 22 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल Smt सुमन लता द्वारा अध्यापकों द्वारा मेहनत से पढ़ाने तथा विद्यार्थियों द्वारा लगन से पढ़ने पर इस मुकाम […]

You May Like

Breaking News

advertisement