योग द्वारा रोगमुक्त करने में सिद्धस्त योग शिरोमणि एकता डांग।

योग द्वारा रोगमुक्त करने में सिद्धस्त योग शिरोमणि एकता डांग।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

अंबाला शहर में निशुल्क योगा कार्यक्रम का सफल आयोजन : मनजीत तुर्का।

अम्बाला :- समाजिक संस्था “मनके सपनों के” की संस्थापिका मनजीत ने बताया अंबाला के सिटी सेंटर वाटिका में योग द्वारा रोगमुक्त करने में सिद्धस्त योग शिरोमणि आलौकिक ऊर्जा की धनी एकता डांग के निर्देशन में योग के इस कार्यक्रम में विशेषतया शारीरिक रोग से मुक्त कराने वाले अभ्यास करवाए गए। एकता डांग ने बताया कि ऐसा कोई रोग नहीं जिसका योग में उपचार ना हो। आवश्यकता केवल सकारात्मक सोच एवं एकाग्रता के साथ नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास करने की होती है। योग प्रेमी महिलाओं ने जोश और उत्साह के साथ योगिक क्रियाओं को समझा और किया । सहयोग में मुख्य भूमिका शहर निवासी सुनीता दुबे एवं डिंपल बोंकरा ने निभाई। संस्था संस्थापिका मनजीत तुर्का ने मुख्य अतिथि योग शिक्षिका एकता डांग का आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया तथा उपस्थित सभी महिलाओं का धन्यवाद किया और यह घोषणा की कि यह संस्था निरंतर सामाजिक सेवाओं की ओर अग्रसर रहेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अलका बैरागी की संदिग्ध मौत को हत्या मानते महिलाओं ने किया मार्च।

Sun Feb 21 , 2021
स्लग-अलका बैरागी की संदिग्ध मौत को हत्या मानते महिलाओं ने किया मार्च। स्थान-सितारगंज उधमसिंहनगर। रिपोर्टर- जफर अंसारी एंकर-सितारगंज क्षेत्र के शक्तिफार्म के गोविंदपुर पाड़ा गांव में सदिग्ध परिस्थितियों में अलका बैरागी का अपने सुसराल में घर के अंदर फेन बॉक्स से कपड़े से फाँसी पर लटका शव मिलने से क्षेत्र […]

You May Like

advertisement