उत्तराखंड: कांगेस का आज सचिवालय गेट पर सांकेतिक उपवास!

देहरादूनः उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा पर सियासत गरम है। कांग्रेस सरकार पर आपदा प्रभावितों तक सरकारी मदद न पहुंचाने का आरोप लगा रही है। इसके विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता आज देहरादून में सचिवालय गेट के बाहर सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे। सांकेतिक उपवास में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी शामिल होंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार से जल्द प्रभावितों तक आर्थिक मदद पहुंचाने की मांग करेंगे।

गौरतलब है कि 17, 18 और 19 अक्टूबर को उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में आई दैवीय आपदा के पीड़ितों और प्रभावितों के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की ओर से 5 दिन का समय बीत जाने के बाद भी आपदा प्रभावितों की किसी प्रकार की सुध नहीं ली गई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दैवीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित और प्रभावितों से मुलाकात की थी। कांग्रेस पार्टी ने सरकार से मांग की थी कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों और प्रभावितों को जल्द राहत पहुंचाई जाए। इसके लिए कांग्रेस ने सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया था।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि सरकार ने 5 दिन के बाद भी आपदा प्रभावितों के लिए कोई कदम नहीं उठाए। इसके विरोध में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राज्य की बीजेपी सरकार को जगाने के लिए सचिवालय गेट के बाहर सांकेतिक उपवास पर बैठने जा रहे हैं। आज सुबह 11:30 बजे कांग्रेस, पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदर्शन करेगी। सांकेतिक उपवास के दिन कांग्रेस पार्टी अपने आंदोलन की अग्रिम रणनीति भी तैयार करेगी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: आपस मे टकराए पर्यटकों के टैंपो ट्रेवलर, 5 की मौत!

Thu Oct 28 , 2021
बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां दो वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के […]

You May Like

advertisement