पट्टियां बांधकर युवाओं का मौन प्रदर्शन, नशे के खिलाफ लालकुआँ में जनाक्रोश,राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स गठन का आश्वासन

,पट्टियां बांधकर युवाओं का मौन प्रदर्शन, नशे के खिलाफ लालकुआँ में जनाक्रोश,राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स गठन का आश्वासन

रिपोर्टर, जफर अंसारी

स्थान, लालकुआँ

एंकर-लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के विरोध में मंगलवार को युवाओं और सामाजिक संगठनों ने तहसील परिसर में अनोखा एवं प्रतीकात्मक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने आंखों, कानों और मुंह पर पट्टी बांधकर पांच मिनट का मौन रख प्रशासनिक निष्क्रियता के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब, स्मैक, चरस और गांजा जैसे मादक पदार्थों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है।
धरने के उपरांत राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में लालकुआँ क्षेत्र में विशेष एंटी-नारकोटिक्स अभियान चलाने, संदिग्ध स्थलों पर नियमित छापेमारी, नशे की सप्लाई चेन की उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई तथा शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके साथ ही विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान और युवाओं के पुनर्वास सुविधाएं सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।
वही प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम एक युद्ध — नशे के विरुद्ध” अभियान की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ उठ रही जनभावनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।
उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को सामाजिक चुनौती बताते हुए निगरानी और छापेमारी बढ़ाने की आवश्यकता जताई, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पांडे ने इसे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय बताया।
इधर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि अवैध नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति अथवा संरक्षण देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में शीघ्र ही एंटी ड्रग्स एवं अवैध शराब के विरुद्ध विशेष टास्क फोर्स गठित कर अभियान चलाने की बात कही। धरने में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, छात्र नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
प्रदर्शन के बाद क्षेत्र में नशे के मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब स्थानीय जनता प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रही है।

बाईट -प्रदर्शनकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाघ ने महिला को बनाया अपना निवाला

Fri Feb 27 , 2026
बाघ ने महिला को बनाया अपना निवालारिपोर्ट : जफर अंसारीस्थान : हल्द्वानी हल्द्वानी से सटे ग्रामीण क्षेत्र पनियाली में एक बार फिर बाघ ने महिला को अपना निवाला वाला बनाया है, इससे पहले 12 फरवरी को इसी क्षेत्र में बाघ ने जंगल चारा लेने गई महिला को मौत के घाट […]

You May Like

advertisement