नौ जुलाई को आएंगे साीएम, तैयारियां जोरों पर

नौ जुलाई को आएंगे साीएम, शुरू हुईं तैयारियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ जुलाई को आजमगढ़ के सठियांव इलाके में केरमा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेव-वे के किनारे बृहद पौधरोपण अभियान कार्यक्रम के तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी जनसभा को भी संबोधित करेंगे । मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलने के बाद डीएम-एसपी मौके पर पहुंच कर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव में प्रदेश के मुखिया का आगमन हो सकता है। इसकी तैयारिया शुरू हो चुकी हैं। सीएम कार्यालय से सूचना मिलने के बाद शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी हेमराज मीना केरमा गांव पहुंचे।
डीएम ने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल के लिए जमीन का सर्वे कराया। उनके साथ कई अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास यूपीडा की करीब 17 हेक्टेयर जमीन खाली पड़ी है। नौ जुलाई को बृहद पौधरोपण अभियान के तहत इस जमीन में 12 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पौधरोपण करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को डीएम-एसपी के अलावा डीसी मनरेगा रामउदरेज यादव, खंड विकास अधिकारी राजकिशोर सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शंकर्षण लाल, तहसीलदार विवेकानंद, एपीओ निर्भय राय आदि ने भी सीएम के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था का जायजा लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्योग स्थापित करने जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी कर रही लगातार निगरानी नगरीय निकायों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, नागरिकों से सहयोग की अपील उद्योग स्थापित करने जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

Mon Jul 7 , 2025
कोरिया 07 जुलाई 2025/ लगातार हो रही बारिश के कारण कोरिया जिले के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी स्वयं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं और अधिकारियों को त्वरित उपाय सुनिश्चित करने के […]

You May Like

advertisement