अमावस्या को किया गया भजन सिमरन पितरों को शांति देता है-महंत श्री प्रिंस शर्मा

अमावस्या को किया गया भजन सिमरन पितरों को शांति देता है-महंत श्री प्रिंस शर्मा

(पंजाब) फिरोजपुर सतारा अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

 वैशाख अमावस्या पर प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में गूंजा भक्ति का दिव्य स्वर वैशाख मास की पावन अमावस्या के शुभ अवसर पर प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में अमृतवेला प्रभात सोसायटी सदस्यों के द्वारा मन्दिर प्रागण में भव्य भजन-सत्संग का आयोजन किया गया। सुबह इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में मंदिर परिसर पूर्णतः भक्ति रस में सराबोर नजर आया।

भजन गायक महंत श्री प्रिंस शर्मा ने अमावस्या के महत्व पर आधारित एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने भजनों के माध्यम से नाम जप की महिमा को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, बताया अमावस्या के दिन भजन सिमरन दान करने से पितरों को शांति मिलती है, घर में सुख शांति समृद्धि आती है जिससे श्रद्धालु गहरी श्रद्धा और भाव में डूब गए। पूरा वातावरण “राधे-राधे” और “हरि नाम” के जयकारों से गूंज उठा।

 इस अवसर पर गतेंद्र कमल, जगदीश मक्कड़, अजय ग्रोवर, गुलशन चावला, महंत शिवराम, संजीव हांडा सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से मातृ शक्ति की भारी उपस्थिति ने भक्ति वातावरण को और भी दिव्य बना दिया।

अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान के श्रीचरणों में देश व समाज की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम सिद्ध हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकृत जिहादी मानसिकता के खिलाफ बजरंग दल का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन

Fri Apr 17 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 17 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement