मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ होगा सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन

महासमुंद 2 फरवरी 2026/ सिरपुर महोत्सव 2026 के अंतिम दिवस 3 फरवरी को संगीत, नृत्य और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। दिनभर विविध शास्त्रीय एवं लोक प्रस्तुतियों के पश्चात रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स, मुंबई अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
मीत ब्रदर्स, जिनके सुपरहिट गीतों ने देशभर के युवाओं और संगीत प्रेमियों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है, इस अवसर पर अपने लोकप्रिय गीतों से माहौल को संगीतमय बनाएंगे। अपने “चल घर चलें मेरे हमदम, होंगे जुदा ना जब तक है दम”, “तेरे संग यारा, खुशरंग बहारा”, “आईना है तू, आईना मैं हूँ, तेरा ही चेहरा दिखता मुझमें” जैसे मधुर और भावनात्मक गीतों के साथ मीत ब्रदर्स की प्रस्तुति सिरपुर महोत्सव को यादगार बनाएगी।
इससे पूर्व दोपहर 2 बजे से विभिन्न कलाकारों द्वारा कत्थक, ओडिसी, पंथी, बस्तरिहा नृत्य, डंडा नृत्य एवं लोक प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी रहेगा। शाम 4ः30 बजे से 5ः30 बजे तक समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात लोक साधना की प्रस्तुति होगी। 

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिरपुर महोत्सव में डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से मिल रही शासकीय योजनाओं की जानकारी

Mon Feb 2 , 2026
निःशुल्क प्रचार सामग्री का किया जा रहा वितरण महासमुंद, 02 फरवरी 2026/ सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित डिजिटल छायाचित्र एवं विकास प्रदर्शनी लगाई […]

You May Like

advertisement