
सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को जुलाई महीने का राशन किया गया वितरण।
समाज सेवक बृजभूषण धवन, और कृष्ण कुमार सचदेवा मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।
पंजाब (फिरोजपुर)
12 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज एवं कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को जुलाई महीने का राशन वितरण किया गया।
बृजभूषण धवन एवं कृष्ण कुमार सचदेवा मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि वेलफेयर सोसाइटी सराहनीय कार्य कर रही है। इनकी कार्य शैली को देखते हुए हम इस वेलफेयर सोसाइटी की सराहना करते हैं। लेकिन हमारा मानना है कि राशन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। सरकार को भी वोट बैंक की राजनीति छोड़कर जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों के लिए आगे आना चाहिए। और यह सोसाइटी इन जरूरतमंद व्यक्तियों की जरूरत को पूरा कर रही हैं।
भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी एवं,सोसाइटी के सदस्यों की ओर से सरबत के भले के लिए कामना की गई और विशेष तौर पर पहाड़ों पर वर्षा के कारण जिन परिवारों के सदस्य हादसे का शिकार हुए हैं उनके परिवारों के लिए सहानुभूति प्रगट की गई। पंडित नरेश शर्मा प्रधान ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर ने कहा की बरसात के दिनों में पहाड़ी इलाकों पर जाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इन दिनों में वहां बहुत सारे हादसे हो जाते हैं।
इस मौके पर पंडित नरेश शर्मा प्रधान ब्राह्मण सभा, जगदीश बजाज,जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, ब्रज भूषण धवन, कृष्ण कुमार सचदेवा, विनोद नरूला,कुलदीप शर्मा, अनिल कालिया, बलविंदर पाल शर्मा, प्रवेश सीडाना ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।


