जल जीवन मिशन- बम्हनीडीह में कौशल विकास प्रशिक्षण संपन्न

जांजगीर-चांपा, 18 फरवरी,2022/ जल जीवन मिशन अंतर्गत बुधवार को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के सभाकक्ष में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बम्हनीडीह के वरिष्ठ नागरिक राजकुमार पटेल थे। अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बम्हनीडीह कुबेर सिंह उरेती ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत लखुर्री के वरिष्ठ नागरिक सत्यनारायण उपस्थित थे।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुबेर सिंह उरेती और सहायक अभियंता पीएचई उप खंड चांपा गोपाल प्रसाद ठाकुर ने प्रशिक्षणार्थियों को जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी दी। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर पंप आपरेटर,प्लंबर एवं इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण ग्राम पंचायत द्वारा चयनित छ: प्रशिक्षणार्थियों को दिया जाएगा। जांजगीर-चांपा जिले में ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड चांपा अंतर्गत बम्हनीडीह विकासखंड के चार ग्राम पंचायत बम्हनीडीह, करनौद, लखाली वह लखुर्री का कौशल विकास प्रशिक्षण क्लस्टर बम्हनीडीह अंतर्गत वहां के जनपद पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मधुसूदन साहू, फुलेश्वर साहू वह मनहरणलाल सानू ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी जानकारी दी। प्रशिक्षण दो सत्र आयोजित किया गया। पहले सत्र में योजना से संबंधित तकनीकी जानकारी आवश्यक उपकरणों का प्रदर्शन के साथ दी गई। दूसरे सत्र में मैदानी अवलोकन कराया गया, जिसमें पानी टंकी, पंप हाउस ले जाकर वहां प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर आईईसी शिव नारायण त्रिपाठी ने किया, आभार प्रदर्शन प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर आईएसए महेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में उपयंत्री श्रीमती प्रतीक्षा मेहर, प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर फाइनेंस सुनील राठौर, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर सीडीएटी मथुरा प्रसाद यादव ने अपनी सहभागिता निभाई।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की बैठक संपन्न

Fri Feb 18 , 2022
जांजगीर-चांपा ,18 फरवरी, 2022/ महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की बैठक प्रकरण की सुनवाई आज समिति की अध्यक्ष सुश्री शशिकांता राठौर ( सदस्य,छत्तीसगढ  राज्य महिला आयोग ) की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई जांजगीर […]

You May Like

Breaking News

advertisement