कांग्रेस जिला प्रभारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Oplus_131072

रिपोर्टर : जफर अंसारी
हल्द्वानी

2027 चुनाव नजदीक है चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में अभी से गुटबाजी देखने को मिल रही है। ऐसे में 2027 का कांग्रेस का चुनाव जीतने का दवा कहीं ना कहीं फेल नजर आ रहा है। नैनीताल जिले के कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता करते हुए पुष्कर नयाल ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन नेगी को कांग्रेस में शामिल किए जाने से कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी है। उन्होंने कहा कि वह खुद भीमताल विधानसभा सीट से पार्टी के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया। पिछले कई सालों से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं लेकिन नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं का उपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भाजपा से आए लाखन नेगी को सदस्यता दिला दी जो कहीं ना कहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव किया गया है। नयाल ने बताया कि इस फैसले का भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विरोध हो रहा है और कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है, जिसके चलते उन्हे इस्तीफा देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य कांग्रेस के और कार्यकर्ता भी इस्तीफा देंगे।

बाइट : पुष्कर नयाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में उमड़ा आस्था का सैलाब,यीशु से की शांति की कामना

Sat Apr 4 , 2026
गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में उमड़ा आस्था का सैलाब,यीशु से की शांति की कामना रिपोर्टर:जफर अंसारीस्थान: हल्द्वानी आज गुड फ्राइडे के अवसर पर हल्द्वानी में चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रभु यीशु को याद करते हुए प्रार्थना की।गुड […]

You May Like

advertisement