गंगा उत्सव 2021 के अंतर्गत आयोजित की गई नारा लेखन प्रतियोगिता

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र :- केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड, उत्तर पश्चिम क्षेत्र, चण्डीगढ, जल शक्ति मन्त्रालय, भारत सरकार के सहयोग से इण्डियन रिसोर्स एण्ड डैवलोपमेन्ट एसोशिएशन (इरादा) के तत्वाधान में गंगा उत्सव पर आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए इरादा के सचिव राजपाल पांचाल ने बताया की स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी के रूप में घोषित करने की वर्षगांठ यानी 4 नवंबर को हर साल गंगा उत्सव मनाता है। इस साल का गंगा उत्सव 1 से 3 नवंबर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। आज नारा लेखन प्रतियोगिता मे विद्यालय के 56 बच्चों ने भागेदारी की जिन्होंने जल को बचाने तथा गंगा को स्वच्छ रखने पर नारे लिखें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय भूजल बोर्ड से आदित्य शर्मा पहुंचे उन्होंने बच्चों को गंगा उत्सव के बारे में विस्तार से बताया साथ ही जल को बचाने के लिए प्रेरित किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में गौरव ने प्रथम कृष्ण द्वितीय करण सिंह ने तृतीय स्थान तथा आदित्य व सुशांत को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभाग प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में रसायन प्रवक्ता अरविंद कुमार, आदित्य शर्मा व विक्रम सिंह मौजूद रहे। केंद्रीय भूजल बोर्ड से पहुंचे आदित्य शर्मा ने बताया कि इसी कड़ी में कल 3 नवंबर को ब्रह्मसरोवर के कुंती घाट के नजदीक सुबह दस बजे चित्रकला प्रतियागिता का आयोजन किया जाएगा।
उन्होने बच्चो से इस गंगा उत्सव में भाग लेने कि अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती सावित्री, मोनिका शर्मा अमनप्रीत कौर नरेंद्र कौर विक्रम सिंह, अर्चना मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़:मेंहनगर आर्मी सूबेदार पोस्ट से रिटायर हुए राधेश्याम यादव जी को ग्रामीणों द्वारा किया गया सम्मानित

Tue Nov 2 , 2021
मेंहनगर आर्मी सूबेदार पोस्ट से रिटायर हुए राधेश्याम यादव जी को ग्रामीणों द्वारा किया गया सम्मानित मेंहनगर ठोठिया ग्राम सभा मे आर्मी में मेजर सूबेदार पोस्ट से रिटायर हुए हैं राधेस्याम यादव जी का 2 /11 /2021माला पहनाकर ग्रामीणों ने समान्नित किया उनके स्वागत में ग्राम के सभी ग्राम वासी […]

You May Like

advertisement