मध्य प्रदेश// रीवा/ जवा चौराहे में ट्रैक्टर रैली के साथ किसानो ने कृषि क़ानून के विरोध में की नारेबाजी, एवं किसान विरोधी कृषि कानून वापस करने की बात।

मध्य प्रदेश// रीवा/ जवा चौराहे में ट्रैक्टर रैली के साथ किसानो ने कृषि क़ानून के विरोध में की नारेबाजी, एवं किसान विरोधी कृषि कानून वापस करने की बात।

ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934

     आज जवा में किसान नेता नागेन्द्र सिंह के अगुआई में  सैकड़ो किसान अपने अपने ट्रैक्टर लेकर पूरे जवा बाजार में  रैली के माध्यम से घूम कर जवा चौराहे में एकत्रित होकर अपनी अबाज बुलंद करते हुए किसान विरोधी कृषि कानून को वापिस लेने के लिए प्रधान मंत्री के खिलाफ नारे बाजी की।
      जहा पर किसान नेता अनिल सिंह ने कहा कि यह कृषि क़ानून किसानों के हित में नही है यह क़ानून पूंजीपतियों  के इशारे में पास किया गया। यदि यह कृषि क़ानून बिल वापिस नही किया गया तो किसान सब कुछ खो देगा, इसलिए इस  क़ानून को सरकार को वापिस लेना होगा।
वही किसान रैली की अगुआई कर रहे किसान नेता नागेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीनो किसान विरोधी कृषि कानून पास किये है वो किसानो के लिए हितकर नही है किसान मेहनत कर अनाज पैदा करे और मूल्य व्यापारी तय करे, ये कैसा क़ानून है  हम अपनी शिकायत भी कोर्ट में नही कर सकते है  पराली से लेकर बिजली बिल तक कि शिकायत में हम कोर्ट में नही जा सकते है। यदि प्रधानमंत्री मोदी जी इस कानून को वापस नही लेते तो हम लोग उग्र प्रदर्शन करनेके लिए मजबूर हो जायेगे।
     जहा पर मुख्य रूप से नहर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, तरुणेंद्र द्विवेदी, राजेन्द्र पांडेय,राजेन्द्र सिंह,सुखीनन्द सिंह,रामनरेश सिंह, घुमन लाल सोनकर, लखपति  सोनकर, विन्देश्वरी दीक्षित,सिल्लू, अनिल सिंह,ठाकुर सिंह उर्फ जितेंद्र दीन्ह लवकेश सिंह, नीलेश सिंह,अबध लाल सिंह, अबधेश सिंह, राम भुवन सिंह, सुनील सिंह पंकज सिंह,लवकुश सिंहअच्छेलाल सिंह, विजय सिंह अमित द्विवेदी सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक लाख 81 हजार किसानों ने बेचा धान, अबतक इतने करोड़ का भुगतान हुआ

Tue Jan 26 , 2021
जांजगीर। जिले में अबतक एक लाख 81 हजार 724 किसान 7 लाख 87 हजार 807 टन धान समर्थन मूल्य पर बेच चुके हैं। 196 समितियों के द्वारा 230 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर ने धान उपार्जन का […]

You May Like

Breaking News

advertisement