स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द: जिला अध्यक्ष अकरम खान के साथ सैकड़ो व्यापारियों ने बिजली विभाग पर बोला हल्ला, चीफ इंजीनियर को सौंपा ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बरेली जिला अध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में आज गुरुवार को सैकड़ो व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को सौंपा।
सीएम को भेजें मांग पत्र में जिला अध्यक्ष अकरम खान ने प्रीपेड मीटर व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल। जानकारी के अनुसार स्मार्ट (प्रीपेड) मीटर से उत्पन्न समस्याओं को लेकर व्यापारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) के बैनर तले जिला अध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए चीफ इंजीनियर ई. ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना किसी ठोस कारण के बिजली कटौती, मोबाइल ऐप पर रिचार्ज अपडेट न होना और मीटर से जुड़ी तकनीकी खामियां आम समस्या बन चुकी हैं। व्यापार मंडल ने यह भी आरोप लगाया कि वर्षों पुराने बकाया के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, जबकि नए कनेक्शन और बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है। मीटर लगाए जाने के बावजूद उपभोक्ताओं का डेटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया जा रहा, जिससे लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजे गए मांग पत्र में प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त करने, मैन्युअल विकल्प उपलब्ध कराने, मीटर पर कम से कम 5 साल की गारंटी देने और उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी व प्रमाणपत्र देने की मांग की है। साथ ही शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
इस मौके पर महामंत्री कमल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डाक्टर मुदित प्रताप सिंह, जावेद, परवेज, रिजवान, राजेश दिवाकर समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर ठोस कार्रवाई की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल डिफेंस अलखनाथ डिवीजन द्वारा सी. पी. आर. जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत दिया बहुमूल्य प्रशिक्षण

Fri Apr 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक राकेश मिश्र के निर्देशन व डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के प्रोत्साहन पर अलखनाथ डिवीजन द्वारा जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत तृतीय दिवस सी. पी. आर. का बहुमूल्य प्रशिक्षण रानी लक्ष्मी बाई विद्यालय निकट हार्टमैन पर वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक पंकज […]

You May Like

Breaking News

advertisement