सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर टीबी मुक्त 85 परिवारों में लौटी मुस्कान

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर टीबी मुक्त 85 परिवारों में लौटी मुस्कान

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र और कैथल में सांसद नवीन जिन्दल के सहयोग से चलाए गए अभियान ने बदली मरीजों की जिंदगी।
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में 100 नि:क्षय मित्रों में से 85 मरीज स्वस्थ होकर मुख्यधारा से जुड़े।

कुरुक्षेत्र/कैथल प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी : 25 जून : टीबी से मुक्ति के लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद नवीन जिन्दल के सहयोग से कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में 100 नि:क्षय मित्रों को चिन्हित कर टीबी मरीजों को गोद लिया गया था। दोनों जिलों में उपचार के दौरान उन्हें पोषण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया था। इस मुहिम के परिणामस्वरूप दोनों जिलों में सहयोग प्राप्त करने वाले 100 में से 85 मरीज सफलतापूर्वक अपना इलाज पूरा कर चुके हैं। ये मरीज अब टीबी मुक्त होकर स्वस्थ जीवन की ओर लौट चुके हैं तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं।
सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत चयनित मरीजों को लगातार 6 महीने तक पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। इसके साथ-साथ नियमित रूप से उनकी काउंसलिंग और मार्गदर्शन भी किया गया था। ताकि मरीजों का मनोबल बना रहे और वे अपना इलाज पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर सकें।
उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल जनहित और समाज कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण अभियानों में सक्रिय सहयोग देते रहे हैं, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

28 जून को किया जाएगा पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Thu Jun 25 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत 28 जून को किया जाएगा पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव एवं नियमित टीकाकरण पर दिया विशेष जोर आशा कार्यकर्ताओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement