भारत-नेपाल सीमा पर मुर्गा तस्करी रोकने पर SSB जवान को तस्करों ने पीटा, जान से मारने की दी धमकी; 5 के खिलाफ FIR

संवाददाता :लक्ष्मण मिश्रा नौतनवां

भारत-नेपाल सीमा पर मुर्गा तस्करी रोकने पर SSB जवान को तस्करों ने पीटा, जान से मारने की दी धमकी; 5 के खिलाफ FIR
घटना छह जून की बताई जा रही है। मामले में पांच आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों की तलाश सरगर्मी से चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगी।

सोनौली, वैशवारा संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर मुर्गा तस्करी रोकने पर आक्रोशित तस्करों ने एसएसबी जवान को बुरी तरह से पीट दिया। घटना छह जून की बताई जा रही है। इस मामले में सोनौली पुलिस ने पांच आरोपितों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सोनौली सीमा सहित अन्य स्थानों पर आरोपितों की तस्वीरें चस्पा कर सरगर्मी से उनकी तलाश की जा रही है।

ये है मामला
सोनौली एसएसबी कैंप में तैनात बिहार के गया जिला ग्राम चाकंद निवासी जवान पिंकू कुमार ने बताया कि वह अपने सहायक उपनिरीक्षक सचिन राव के साथ जसवल गांव के पास छह जून को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग सीमा पर मुर्गे की तस्करी करते हुए दिखे। उन्हें रोकने के लिए अपना असलहा सहायक उपनिरीक्षक को देते हुए आगे बढ़े, लेकिन वहां पहुंचते ही मुर्गे की तस्करी कर रहे आरोपित उनपर हमलावर हो गए और बुरी तरह से पीटने लगे। एसएसबी जवान को मारते-पीटते देख सहायक उपनिरीक्षक और ग्रामीण जब तक उस तरफ दौड़ते आरोपित मौके से फरार हो गए। पिटाई के दौरान आरोपितों ने नेपाल में ले जाकर हत्या करने की भी धमकी दी।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि एसएसबी जवान पिंकू कुमार की तहरीर के आधार पर रघुनाथपुर निवासी कोईल पठान, सैफुद्दीन, निजामु्द्दीन, सड्डू व सोहेल के विरुद्ध मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजनाथ स‍िंह ने राहुल गांधी पर साधा न‍िशाना, कहा- विदेश जाकर भारत की आलोचना करना दुर्भाग्यपूर्ण

Mon Jun 12 , 2023
संवाददाता :खुशहाल अहमद महराजगंज राजनाथ स‍िंह ने कहा क‍ि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां के स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था पर राहुल गांधी विदेश में जाकर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। जबक‍ि दुनिया के सभी देशों में भारत के स्वस्थ लोकतंत्र की चर्चा है। महराजगंज, वैशवारा संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement