अब तक 518970 लोगों की कोविड रिपोर्ट आ चुकी है नेगटिव : डा. अनुपमा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 23 अक्टूबर :- उप जिला सिविल सर्जन डा. अनुपमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 5 लाख 18 हजार 970 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21788 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में कोविड पॉजिटिव 1 मरीज एक्टिव है।
डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि अभी तक लिए गए 542080 में से 518970 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.38 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.09 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1 है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 640 सैम्पल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 616 व रैपिड एंटीजन के 24 सैंपल शामिल है। शनिवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। इस प्रकार अब तक 22146 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21788 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 1 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में करवा चौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

Sun Oct 24 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – वीना गर्ग। करवा चौथ प्रतियोगिता में मीना प्रथम तथा सुनीता द्वितीय रही। कुरुक्षेत्र, 23 अक्तूबर : देशभर में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र की कन्याओं को […]

You May Like

advertisement