अब तक 523232 लोगों की कोविड रिपोर्ट आ चुकी है नेगटिव : डा. अनुपमा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 29 अक्टूबर : उप जिला सिविल सर्जन डा. अनुपमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 5 लाख 23 हजार 232 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21789 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में कोविड पॉजिटिव 1 मरीज एक्टिव है।
डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि अभी तक लिए गए 546366 में से 523232 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.38 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.06 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1 है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 903 सैम्पल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 831 व रैपिड एंटीजन के 72 सैंपल शामिल है। शुक्रवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। इस प्रकार अब तक 22147 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21789 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 1 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सही सूचना ग्रहण करना जरूरी : प्रो. बिन्दु शर्मा

Fri Oct 29 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुवि के यूनिवर्सिटी सीनियर सैकेंडरी मॉडल स्कूल में मीडिया और सूचना साक्षरता विषय पर कार्यशाला आयोजित। कुरुक्षेत्र, 29 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी सीनियर सैकेंडरी मॉडल स्कूल में शुक्रवार को यूनेस्को द्वारा मीडिया और सूचना साक्षरता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया […]

You May Like

advertisement