हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कुरुक्षेत्र 6 नवंबर :- उप जिला सिविल सर्जन डा. अनुपमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 5 लाख 27 हजार 138 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21791 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में अब कोविड पॉजिटिव एक भी मरीज एक्टिव नहीं है।
डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि अभी तक लिए गए 550014 में से 527138 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.39 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.03 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या शून्य है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 539 सैम्पल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 494 व रैपिड एंटीजन के 45 सैंपल शामिल है। शनिवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। इस प्रकार अब तक 22148 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21791 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।