जांजगीर-चांपा में अबतक हुई इतने मिट्रिक टन धान की खरीदी


जांजगीर-चांपा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जांजगीर-चांपा जिले में अबतक 7,79,590 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 1,78,417 (95.6) प्रतिशत किसानों ने धान बेचा है। शेष किसानों से धान उपार्जन की प्रक्रिया सतत जारी है । किसानों द्वारा बेचे गए धान के एवज में 1,456 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।


कलेक्टर के निर्देशानुसार उपार्जन केंद्रवार और जिला स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। खरीदे गए धान की सुरक्षा के संबंध में भी निर्देश जारी कर ड्रेनेज सिस्टम, कवर कैप और डबल लेयर तिरपाल की व्यवस्था करने कहा गया है। खरीदे गए धान के उठाव के उठाव पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। मिलर्स द्वारा अब तक 341249 मेट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। उपार्जन केंद्रों से 1,72,869 मेट्रिक टन धान संग्रहण केंद्रों को प्रदाय किया गया है।


उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु जिले में कुल 1,88,425 किसानों का पंजीयन किया गया, जो गतवर्ष पंजीकृत कृषक संख्या 1,73,239 की तुलना में लगभग 15,186 अधिक है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जिले में कुल 2,20,302.96 हेक्टेयर धान के रकबे का पंजीयन किया गया है, जो गतवर्ष पंजीकृत रकबे 2,19,606.90 हेक्टेयर रकबे की तुलना में लगभग 696.06 हेक्टेयर अधिक है। इस वर्ष गिरदावरी के माध्यम से जिले में लगभग 20,226 नवीन किसानों के 14,059.06 हेक्टेयर नवीन रकबे का भी पंजीयन किया गया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हेल्पर, आया और अटेंडेंट की नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों की सूची जारी, दावा-आपत्ति 27 जनवरी तक

Fri Jan 22 , 2021
जांजगीर-चांपा। जिला कार्यालय मिशन संचालक, राजीव गांधी मिशन द्वारा सभी विकासखंडों में हेल्पर, आया और अटेंडेंट की मानदेय के आधार पर नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्रंदरहपत-बींउचं.हवअ.पदध् में प्रकाशित की गई है। जिला मिशन संचालक कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत योग्यताधारी […]

You May Like

advertisement