ब्राह्मण सभा पंजाब जिला मोगा की ओर से समाज सेवी अमृत पाल शर्मा को किया सम्मानित

मोगा : 03 अक्तूबर [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := ब्राह्मण सभा पंजाब जिला मोगा समाज के उत्थान हेतु कार्य करने वालों को समय समय पर उचित मान सम्मान प्रदान कर रही है। इस कड़ी के अंतर्गत आज अमृत पाल शर्मा , जिला बी सी सी कोर्डीनेटर मीडिया विंग सेहत विभाग मोगा कार्यरत को उक्त सभा ने सम्मानित किया। सभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप भारती एवं पदाधिकारियों ने श्री शर्मा को सभा का सम्मान चिंह सिरोपा एवं प्रशंसा पत्र समाज प्रति उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने हेतु भेंट किया। सभा के सचिव विजय कुमार शर्मा ने कहा कि हमें जन कल्याणार्थ कार्यों में सदैव अग्रणी रहना चाहिए। “नर सेवा ही नारायण सेवा है” सभा समाज सेवियों का सदैव सम्मान करती है अमृत पाल शर्मा ने सभा के जिला अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों का इस सम्मान हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभा के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्यानिकी फसल उत्पादकों को मिलेगा 9 हजार रुपए की सहायता राशि

Mon Oct 4 , 2021
जांजगीर चांपा,4 अक्टूबर,2021/ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उद्यानिकी फसल उत्पादकों को नौ हजार रूपए प्रति एकड़ आर्थिक सहायता मिलेगी। इस योजना के लिए उद्यानिकी फसल जैसे- फल, सब्जी, मसाले, पुष्प में से कोई भी फसल खरीफ 2021 में लगाने वाले कृषक पात्र होंगे। सहायक संचालक उद्यान, रंजना माखिजा […]

You May Like

Breaking News

advertisement