![](https://i0.wp.com/vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210128-WA0061.jpg?fit=640%2C360&ssl=1)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210128-WA0062.jpg)
उमर्दा कन्नौज
समाजसेवी ने भूखे जानवरों को खिलाया भोजन दिया संदेश
जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी के साथ गुड्डू यादव
उमर्दा कस्बे में समाजसेवी विनय सिंह चौहान ने बेसहारा घूम रहे आवारा जानवरों को खाना खिला कर संदेश दिया वहीं उन्होंने बताया भोजन कराना अच्छी बात है भोजन उसे कराओ जो अति भूखा हो जिसे भोजन की आवश्यकता हो आज हमने बेसहारा घूम रहे कुत्तों को भोजन कराया जानवरों में बोलने की क्षमता नहीं होती है बल्कि समझने और सुनने की क्षमता कई गुना अधिक होती है जानवर समझते सुनते सब हैं पर अपनी भाषा में कहते भी हैं पर उनकी भाषा को हम लोग समझ नहीं सकते हैं समाजसेवी विजय सिंह ने बताया भूखे प्यासे लोगों की मदद करना हमारा कर्म है कस्बे में आज भूखे बेसहारा कई जानवरों को भोजन कराया और उन्होंने संदेश भी दिया किसी भी गरीब व्यक्ति को पैसे ना देकर उसे भोजन करा दो भोजन उसके पेट में जाएगा और आपको दुआ भी देगा