![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220423-WA0025.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220423-WA0024.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में संस्थान को छात्रवृत्ति का पहला चैक सौंपा।
कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को शिक्षित करते के लिए करीब तीन दशकों से संचालित सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय एवं जयराम महिला बी.एड. कालेज का चौथा दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर के प्रमुख समाजसेवी महेंद्र सिंगला ने अपने स्व. पिता धनीराम भारती की याद में दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल के समक्ष आगामी 15 साल तक प्रतिभाशाली छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। इस मौके पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सानिध्य में सिंगला ने संस्थान को पहला छात्रवृत्ति चैक भी सौंपा।
श्री जयराम शिक्षण संस्थान में शिक्षा मंत्री कंवरपाल का स्वागत करते हुए परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा तथा पुस्तक का विमोचन करते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल तथा अन्य।