अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेविका रेणु वर्मा सम्मानित फारबिसगंज (अररिया) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण व उनकी हर क्षेत्र में उपलब्धियो पर चर्चा हुई। उषा सिलाई सेंटर फैंसी मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका रेणु वर्मा मौजूद थी। सेन्टर की डायरेक्टर सविता ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर महिला अधिकारों की हिमायती व इनके हक में अपनी आवाज बुलंद करने वाली समाजसेविका रेणु वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेणु वर्मा ने कहा कि समाज व देशहित में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज हर क्षेत्र में हमारी बेटियां आसमान छू रही हैं। समाज के अंतिम पायदान में कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जो चकाचौध से दूर समाज की कुरीतियों को दूर करने में लगी हैं। मौके पर शिवानी सिंह, संगीता दास समेत अन्य अतिथि मौजूद थी। सविता ने कहा कि इस सेन्टर से महिलाएं अपना भविष्य संवार रही है। यहां हर क्षेत्र की महिलाओं को जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। यहां दूर-दराज के गांव की लड़कियां हुनर सीख रही हैं।
You May Like
-
2 years ago
बिहार:विशेष अभियान के तहत हुआ वंचितों का टीकाकरण