न्यूजीलैंड से आई समाजसेवीका सुचित्रा बंसल ने सीता रसोई में निभाई सेवा

(पंजाब) फिरोजपुर 03 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  भारत विकास परिषद छावनी शाखा की ओर से सनातन धर्म मंदिर, सूजी बाजार के सहयोग से संचालित सीता रसोई में आज सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर छावनी परिषद के पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी श्री हंसराज अग्रवाल की पुत्री श्रीमती सुचित्रा बंसल, जो विशेष रूप से न्यूजीलैंड से भारत आई है ने सीता रसोई में पहुंचकर भोजन वितरण की सेवा कर अपना सहयोग प्रदान किया।

     श्रीमती सुचित्रा बंसल ने सीता रसोई की सेवा भावना से प्रभावित होकर स्वयं जरूरतमंदों को भोजन परोसते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करती हैं। उनके इस सेवा कार्य की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।

     इस अवसर पर श्री हंसराज अग्रवाल, प्रोफेसर ललित मोहन , प्रधान विनय सिंगलl,श्री नरेश गोयल, श्री विशाल गुप्ता सहित भारत विकास परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सीता रसोई द्वारा निरंतर की जा रही सेवा को समाज के लिए अनुकरणीय बताया और भविष्य में भी सहयोग देने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमृतवेला सोसाइटी द्वारा पौष पूर्णिमा और नव वर्ष के उपलक्ष्य में रामायण का भोग डाला गया

Sun Jan 4 , 2026
रामायण हमें जीना सिखाती है: पुजारी रशपिंदर शास्त्री। फिरोजपुर 03 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अमृतवेला प्रभात सोसाइटी संग श्री राम सेना द्वारा प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर धूप फैक्ट्री के सामने फिरोजपुर शहर में पौष पूर्णिमा और नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्री रामायण पाठ का भोग डाला […]

You May Like

Breaking News

advertisement