मृदा उर्वरता जीवन का आधार -डॉ वी के कनौजिया

मृदा उर्वरता जीवन का आधार -डॉ वी के कनौजिया
✍️ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी के साथ डॉक्टर मतीउल्लाह
कन्नौज । कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी कन्नौज में धानुका, हुंडई, न्यू हॉलैंड और ग्रीन टीवी के सहयोग से किसान चौपाल का आयोजन किया। स्वागत श्रंखला में केंद्र के पूर्व अध्यक्ष एवं सह निदेशक प्रसार डॉ वी के कनौजिया, जनपद कन्नौज के उप कृषि निदेशक जी सी कटियार, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह व जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी को सम्मानित किया गया। इस चौपाल की थीम आलू फसल प्रबंधन व प्रमुख कृषि उपकरणों पर विस्तृत चर्चा रहा। चौपाल की इस कड़ी में केंद्र के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे जो अब सह निदेशक प्रसार का दायित्व देख रहे हैं, डॉ वी के कनौजिया ने किसानों को विधिवत मेडबंदी कर पोषक तत्वों के हिराश को रोकने का संदेश ज्ञापित किया। इसी दौरान धानुका कंपनी के डीजीएम आर के धुरिया ने किरारी फफूंदनाशी का २०० मिलीलीटर प्रति एकड़ की दर से प्रयोग कर आलू में पिछेटी झुलसा के रोकथाम पर जागरूक किया। वही न्यू होलेंड कंपनी के सुनील सिंह ने कृषि उपकरणों पर विधिवत जानकारी देकर किसानों को लाभान्वित किया। जिला उद्यान अधिकारी सी पी अवस्थी ने उद्यान विभाग की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इसी दौरान केंद्र के सश्य वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार ने प्राकृतिक खेती द्वारा पोषक तत्वों की वृद्धि हेतु जीवामृत घंनजीवामृत बीजामृत आदि की जानकारी दी। वहीं उद्यान वैज्ञानिक डा अमर सिंह ने आलू में रोग बीमारी रोकथाम की जानकारी दी। वहीं केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ सीके राय ने जाड़े में पशुओं का बचाव करने की विधियों पर विस्तृत जानकारी दी जबकि केंद्र के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डा अरविंद कुमार ने बिगड़ते मृदा स्वास्थ्य को सुधारने हेतु मृदा परीक्षण सहित खाद उर्वरकों की जानकारी दी। इस दौरान केंद्र की गृह वैज्ञानिक श्रीमती चंद्र कला यादव ने महिलाओं के सशक्तिकरण व मोटे अनाजों द्वारा हमारे स्वास्थ्य को सुधारने पर जानकारी दी। जबकि प्रसार वैज्ञानिक डॉ सुशील कुमार ने स्वयं सहायता समूहों पर जानकारी दी। इस दौरान जनपद के उप निदेशक कृषि जीसी कटियार ने उत्तर प्रदेश सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आलू में धोवा द्वारा फॉस्फेट व यूरिया प्रयोग को रोकने की बात कही। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि संबंधित कोई समस्या होने पर तत्काल कार्यालय कार्मिकों या जनसुविधा केंद्र से मिल ई -के वाई सी कर निदान अवश्य करा लें। इस दौरान हुंडई मोटर के अवनीश मिश्र व महिंद्रा कंपनी के आयुष कुमार मिश्रा ने लोन संबंधी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान रूप सिंह, राहुल सिंह, अमर नाथ, रोहिणी देवी, विद्या देवी सहित २० महिला व पुरुष किसानों को सम्मानित किया गया तथा इस कार्यक्रम में महिंद्रा कंपनी, हुंडई, धनुका आदि ने स्टाल लगाए वहीं लगभग २०० से अधिक महिला पुरुष किसानों ने चौपाल में आकर तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>स्मार्ट फोन वितरण समारोह संपन्न , स्मार्टफोन पाकर खिले चेहरे</em>

Fri Jan 13 , 2023
स्मार्ट फोन वितरण समारोह संपन्न , स्मार्टफोन पाकर खिले चेहरे✍️, जलालाबाद कन्नौज रिपोर्टर मतीउल्लाहकन्नौज । डा भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय अनौगी कन्नौज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना / डीजी शक्ति के तहत स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन प्राचार्य प्रो. डॉ. सुशील कुमार शाक्य के संरक्षण एवं मुख्य अतिथि भाजपा […]

You May Like

Breaking News

advertisement