ग्राम हरवेल में सोलर ड्युलपंप हुआ चालू

कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर हुई त्वरित कार्रवाई

कोंडागांव, 15 जुलाई 2025/ कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम हरवेल के ग्राम गुडरापारा विकासखण्ड केशकाल के ग्रामीणों ने जनदर्शन में ग्राम में स्थापित सोलर ड्यूल पंप संयंत्र के दो माह से खराब होने की शिकायत करते हुए उसे ठीक करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने क्रेडा विभाग के अधिकारियों को सोलर संयंत्र में सुधार कार्य करने हेतु निर्देशित किया था। कलेक्टर के निर्देश पर क्रेडा विभाग द्वारा सोलर ड्यूल पंप संयंत्र का मरम्मत कर उसे कार्यशील किया गया है। पंप के शुरू हो जाने के बाद जल जीवन मिशन अंतर्गत गुंडरापारा के ग्रामीणों की पानी की समस्या दूर हुई है, जिसे उन्हें बड़ी राहत मिली है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्र का किया निरीक्षण

Tue Jul 15 , 2025
शेष धान के शीघ्र उठाव की व्यवस्था करने के दिए निर्देष कोंडागांव, 15 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज पुलिस अधीक्षक श्री  वाय अक्षय कुमार के साथ कोण्डागांव स्थित धान संग्रहण केन्द्र पहुंचकर शेष धान के उठाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्हांनेे संग्रहण […]

You May Like

advertisement