सेवा सेतु पोर्टल के जरिए एक ही दिन में हुआ निराकरण

ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ घंटों में जुड़ा राशन कार्ड में आवेदक की पुत्री का नाम

कलेक्टर ने श्री बसंत को सौंपा संशोधित राशन कार्ड

कांकेर 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सुलभ सेवाएं प्रदाय कराई जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम तेलावट निवासी श्री बसंत कुमार साहू ने अपनी तीन वर्षीय बेटी गेश्रीका का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के अगले ही दिन उनकी बेटी का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया गया।
राशन कार्ड की अद्यतन प्रति जिला कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर ने आवेदक श्री साहू को अपने हाथों से प्रदान की। त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न बसंत कुमार साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते। घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर कम समय में ही आवश्यक सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल से आम नागरिकों का समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा शासन की सेवाएं अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनी हैं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

’समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण’

Wed Jul 15 , 2026
न्यायालय से प्रकरण वापस लेकर पात्र उपभोक्ता उठा सकेंगे योजना का लाभ “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना” से 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिला 18 करोड़ 28 हजार की भारी छूट राजनांदगांव, 15 जुलाई 2026 – मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के अंतर्गत अब न्यायालयों में लंबित […]

You May Like

Breaking News

advertisement