नमाज अदा कर लौट रहे चाकुओं से गोदकर पिता की हत्या, बेटा गंभीर

नमाज अदा कर लौट रहे चाकुओं से गोदकर पिता की हत्या, बेटा गंभीर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : गत दिवस रात सीबीगंज इलाके में नमाज अदा कर लौट रहे पिता-पुत्र पर हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में 45 वर्षीय तौहीद अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय जाहिद अली गंभीर रूप से घायल हो गया। मस्जिद के बाहर हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
सीबीगंज के गांव सरनिया निवासी तौहीद अली अपने बेटे जाहिद अली के साथ शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे नमाज अदा कर लौट रहे थे। तभी छह हमलावरों ने अचानक चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में तौहीद अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा जाहिद बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल जाहिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
परिजनों के अनुसार एक साल पहले गांव के कबीर की बेटी ने तौहीद अली के बेटे जाहिद से निकाह करने की जिद की थी। इस मामले को लेकर पंचायत हुई, जिसमें पंचों ने निकाह कराने का फैसला सुनाया और दोनों का निकाह करवा दिया। लेकिन तौहीद के भांजे मोहम्मद इकरार का दावा है कि जाहिद इस निकाह के लिए तैयार नहीं था। मगर पंचायत के दबाव में उसे शादी करनी पड़ी। निकाह के बाद जाहिद दिल्ली काम पर चला गया, जबकि उसकी पत्नी मायके में ही रही। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश गहरी हो गई।
परिजनों का कहना है कि तीन दिन पहले भी दबीर के बेटों ने तौहीद और जाहिद पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन वे किसी तरह बच निकले। मोहम्मद इकरार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात कबीर और उसके बेटे नाजिम, आजम, मुनाजिर, इकराम और एक अन्य साथी ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हैं। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मस्जिद के सामने पिता-पुत्र पर हमला हुआ था, जिसमें तौहीद अली की मौत हो गई, जबकि जाहिद गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है, और आरोपियों पर हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दून अस्पताल में आधा दर्जन चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार

Sun Mar 16 , 2025
दून अस्पताल में आधा दर्जन चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार। संवाददाता : जगदीश शर्मा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया विधिवत शुभारम्भ। कहा, अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिलेगी हर प्रकार की सुविधाएं। देहरादून : राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में आधा दर्जन से अधिक चिकित्सा सुविधाओं का […]

You May Like

advertisement