उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को सोनिया गांधी का बुलावा,

देहरादून: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को 26 अक्तूबर को दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सोनिया गांधी उत्तराखंड में आई आपदा की समीक्षा के साथ चुनावी तैयारियों पर प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा करेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसकी पुष्टि की है।

प्रदेश में भारी बारिश के बाद आपदा ने जानमाल का खासा नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में सरकार के स्तर पर किए जा रहे आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों पर विपक्ष की भी नजर है। विपक्ष इस भूमिका में खरा उतरने की कोशिश भी कर रहा है।

चुनावी वर्ष में राहत कार्यों में थोड़ी भी ऊंच-नीच किसी भी पार्टी के लिए वरदान या घातक कदम साबित हो सकती है। ऐसे में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के साथ विपक्षी हाईकमान भी पूरी तरह से सचेत है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी की प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक इसी रणनीति का एक हिस्सा हो सकती है।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश में किए जा रहे आपदा राहत कार्यों पर रिपोर्ट मांग सकती हैं। इसके अलावा आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 26 अक्तूबर को उनकी मुलाकात पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से होनी है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। अन्य नेताओं में पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष भी इस बैठक में उपस्थित हो सकते हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्लग: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लाइव....

Mon Oct 25 , 2021
Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

advertisement