सपा समर्थित कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर बैठे धरने पर।

सपा समर्थित कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर बैठे धरने पर।
 आजमगढ़।  जिला कांग्रेस  कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर कोतवाल द्वारा सपा विधायक आलम बदी के साथ शहर कोतवाल द्वारा की गयी अभद्रता के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंच कर सपा द्वारा दिए जा रहे धरने को समर्थन दिया विधायक आलम बदी के साथ हुये दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की। और शहर कोतवाल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
      जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने धरना स्थल पर कहा की वर्तमान सरकार के रहते लोकतांत्रिक मूल्य सुरक्षित नहीं रह गए हैं सरकार पुलिस के दम पर विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है इस सरकार में अधिकारी कर्मचारी निरंकुश हो गए हैं किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ किए गए दुर्व्यवहार को कांग्रेस पार्टी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। विधायक आलम बदी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शहर कोतवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की कांग्रेस पार्टी मांग करती है। 
         धरना स्थल पर कांग्रेस के पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, ओंकार पांडेय, निर्मला भारती, जगदम्बिका चतुर्वेदी, रविकांत त्रिपाठी, अजीज  इमाम, विवेक राय, रविशंकरपांडेय अंशुमाली राय, सुरेंद्र तिवारी, स्वदेश गुप्ता, अमर बहादुर यादव, शंभू शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।
               
           ब्यूरो रिपोर्ट राम जीत आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस पर बच्चों द्वारा बहुत ही सुन्दर व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

Wed Jan 27 , 2021
संघर्ष सामाजिक संगठन के तत्वाधान में ग्राम सभा बांशी जप्ती माफ़ी क्षेत्र पंचायत कोयलसा जनपद-आजमगढ़ में बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस पर बच्चों द्वारा बहुत ही सुन्दर व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया lगणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर संघर्ष सामाजिक संगठन के संरक्षक प्रकाण्ड विद्वान ज्योतिषाचार्य पं० […]

You May Like

Breaking News

advertisement