अयोध्या : एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव ने किया नामांकन

(अयोध्या की खबरें एक नजर में)
ब्रेकिंग न्यूज़
एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव ने किया नामांकन
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्टअयोध्या
फैजाबाद अंबेडकरनगर एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव ने किया नामांकन। मंगलम गेस्ट हाउस से इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे हीरालाल यादव। 2 सेटों में किया नामांकन। नामांकन के समय विधायक अवधेश प्रसाद, अभय सिंह,राकेश पांडे, त्रिभुवन दत्त, राम अचल राजभर, लालजी वर्मा व अन्य सपा के नेता रहे मौजूद।

ब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षक की कार अनियंत्रित होकर गहरे खड्डे में पलटी
अयोध्या अमानीगंज।
शिक्षक की कार अनियंत्रित होकर गहरे खड्डे में पलटी। बाल-बाल बचा शिक्षक। अचानक नीलगाय के सामने आने से हुआ हादसा। शारदा सहायक नहर की पटरी पर विनायकपुर पुल के पास हुआ हादसा। सोमवार सुबह शिक्षक के ड्यूटी जाते समय हुई घटना। कार में अकेले सवार था शिक्षक। ओरवा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है मोहम्मदपुर गांव निवासी शिक्षक ज्ञान धर दुबे मदन।

ब्रेकिंग न्यूज़
625 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक गिरफ्तार
अयोध्या।
625 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस की चेकिंग के दौरान हुआ गिरफ्तार। हैदरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार। पल्टूबीर पुल के पास से किया गिरफ्तार। सुल्तानपुर जनपद के कूड़ेभार थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी युवक धर्मलाल उर्फ बुध्दू। उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ किया गिरफ्तार। 625 ग्राम नाजायज गांजा बरामद।

ब्रेकिंग न्यूज़
बीकापुर में अग्निशमन केंद्र में गबन का मामला
अयोध्या।
बीकापुर में अग्निशमन केंद्र में गबन का मामला। यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के परियोजना प्रबंधक ने तत्कालीन दो परियोजना प्रबंधक लेखाकार समेत चार लोगों के खिलाफ शासकीय धन गबन करने का दर्ज कराया मुकदमा। एक परियोजना प्रबंधक की हो चुकी है मौत। बीकापुर में अग्निशमन केंद्र बनने के लिए जारी हुआ था तीन करोड़ 55 लाख रुपए। धन समाप्त होने के बाद भी अग्निशमन केंद्र का निर्माण नहीं हो पाया पूरा। शासन ने लिया संज्ञान। शासकीय धन गमन करने का दर्ज हुआ कोतवाली बीकापुर में मुकदमा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: आखिर धामी के नाम पर ही लगी मुहर, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला!

Mon Mar 21 , 2022
देहरादून। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। सोमवार शाम को प्रदेश मुख्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को फिर से नेता चुना गया। 21 वर्ष की आयु के उत्तराखंड में यह पहला अवसर है, जब विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बावजूद […]

You May Like

advertisement