जौनपुर: जौनपुर जनपद के नौ सीटों में से पाँच सीटों पर सपा का कब्जा

वीवी न्यूज़ सुनील कुमार श्रीवास्तव जौनपुर डेस्क

जौनपुर की नौ सीटों पर कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें पांच सीटों पर सपा और उसकी सहयोगी पार्टी को मिली जीत। जबकि, चार सीटों पर भाजपा और सहयोगी दलों ने परचम लहराया। सदर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान के बीच कांटे की टक्कर रही।

14 राउंड की गणना के दौरान अरशद आगे थे।  प्रशासन राउंडवार चार्ट उपलब्ध नहीं करा पा रहा था। इसके चलते सपाजनों ने मतगणना चार्ट उपलब्ध कराने तक गणना रोकवा दिया। इसके चलते एक घंटे बाद मतगणना शुरू हुई। सबसे अधिक 25 प्रत्याशी होने के कारण इस विधानसभा सीट के सभी बूथों पर दो-दो ईवीएम लगी थीं।

रोचक मुकाबले में राज्यमंत्री को जीत मिली और वह लगातार दूसरी बार विधायक बने। केराकत (सु.) विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज ने भाजपा प्रत्याशी विधायक दिनेश चौधरी को हराया।  शाहगंज विधानसभा सीट पर भाजपा गठबंधन के निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह और सपा के ललई यादव के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई को आखिर में हार का सामना करना पड़ा। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी पंकज पटेल ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे को हराया है। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा-सुभासपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह को हराया।

मड़ियाहूं विधानसभा सीट पर भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) का कब्जा बरकरार रहा। अपना दल (एस) के प्रत्याशी डा. आरके पटेल ने सपा प्रत्याशी सुषमा पटेल को हराया। मल्हनी विधानसभा सीट पर सपा के लकी यादव ने पूर्व सांसद और जेडीयू प्रत्याशी धनंजय सिंह को शिकस्त दी।

बदलापुर सीट से भाजपा रमेशचंद्र मिश्र ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।  उन्होंने सपा के ओम प्रकाश दुबे को हराया। रमेश जनपद में सबसे कम अंतर से जीतने वाले विधायक बने। मछलीशहर से सपा की डा.रागिनी सोनकर ने भाजपा प्रत्याशी मेहीलाल को हराया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मऊ: जनपद मऊ के चार विधान सभा सीटों में से तीन पर सपा का कब्ज़ा

Fri Mar 11 , 2022
वीवी न्यूज़ डेस्क मऊ मऊ जिले में चार विधानसभा सीटें आती हैं. मऊ सदर से सुभासपा से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने जीत हासिल की है. वहीं घोसी से सपा के दारा सिंह चौहान जीत गए. मोहम्मदाबाद-गोहना सीट से सपा के राजेन्द्र कुमार ने जीत हासिल की. वहीं मधुबन से बीजेपी के राम […]

You May Like

Breaking News

advertisement