तौकीर रजा के करीबी सपा पार्षद के अवैध चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर, बरातघर और दुकान हुई सील

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जुमे की नमाज के बाद भड़के दंगे के बाद से प्रशासन लगातार सख्त तेवर में है। मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अब उनके करीबियों पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मंगलवार को बीडीए और नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर सपा पार्षद ऊमान रजा और उनके साथी शराफत के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर और सीलिंग की कार्रवाई की।
नरियावल स्थित हमसफर बरातघर को बीडीए ने सील कर दिया। बरातघर के मालिक शराफत, तौकीर रजा के खास बताए जाते हैं। नोटिस चस्पा कर प्रशासन ने साफ कर दिया कि अवैध निर्माण और मानकों की अनदेखी बरदाश्त नहीं होगी। बरातघर लंबे समय से विवादों में था और अब प्रशासन ने इसे पूरी तरह बंद कर दिया।
प्रेमनगर के सुर्खा बानखाना में रजा चौक पर अवैध तरीके से चल रहे चार्जिंग स्टेशन पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह चार्जिंग स्टेशन चोरी की बिजली से संचालित हो रहा था। जांच में यह सपा पार्षद ऊमान रजा से जुड़ा पाया गया।
बीडीए की टीम ने ऊमान रजा की कोहड़ा पीर इलाके में बनी सेनेटरी की दुकान पर भी ताला जड़ दिया। दुकान बिना अनुमति के चलाई जा रही थी और निर्माण संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा पहरा रखा। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और प्रेमनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून ABVP के विजयी प्रत्याशियों ने सीएम धामी से मुलाकात की

Wed Oct 1 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनABVP के विजयी प्रत्याशियों ने सीएम धामी से मुलाकात की,सागर मलिक मुख्यमंत्री ने कहा- युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री आवास […]

You May Like

Breaking News

advertisement