सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष से करी मुलाकात

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी सपा जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती मीरगंज अध्यक्ष से मुलाकात कर उनकी खैरियत पूछी। जानकारी के अनुसार आज 12 जुलाई रविवार को श्याम लगभग 6:30 बजे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष समीम खां सुल्तानी अपनी टीम के साथ फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास राजश्री मेडिकल कॉलेज देखने पहुंचे। और अस्पताल में भर्ती मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार से मुलाकात की और उनके जल्दी स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की। जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार की हौसला अफजाई कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उसके बाद जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। और उनके बेहतर (उपचार) इलाज करने को कहा। डॉक्टरों ने जिला अध्यक्ष से अच्छे उपचार करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर जिले के उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जितेंद्र मुंडे, जोगेंद्र पटेल, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष शराफत हुसैन, अल्पसंख्यक के नगर अध्यक्ष जाकिर हुसैन, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, तस्लीम अंसारी उर्फ टिंकू, महेंद्र पाल शर्मा, कौशल मिश्रा, कमाल अंसारी, शिवम सक्सेना आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।
सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि 119 मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उनका चार-पांच दिनों से अस्पताल में उपचार चल रहा है। आज उनके आश्वस्त होने की जानकारी मिली तो उनसे मुलाकात कल से स्वास्थ्य की जानकारी ली। और डॉक्टरों की टीम से मुलाकात कर उनके बेहतर इलाज के लिए कहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 के अंतर्गत बरेली में भव्य जनभागीदारी के साथ हुआ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

Sun Jul 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : वन एवं वन्यजीव प्रभाग, बरेली द्वारा “वृक्षारोपण महायज्ञ–2026” के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग, सुरक्षा बलों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प […]

You May Like

Breaking News

advertisement