आज़मगढ़:छेड़छाड़ अभियुक्त की तलाश जारी गिरफ्तारी से बचने को लेकर कर रहे हैं धरना -एसपी

आजमगढ़| पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा की थाना-रौनापार दिनांक- 26.06.2021 को पलिया बाजार में समय लगभग सांय 06.30 बजे पलिया के प्रधान मुन्ना पासवान एवं उसके साथियों द्वारा बाजार में आती जाती लड़िकयों के साथ छेड़छाड़ करने का लिट्टन विश्वास नामक युवक द्वारा छेड़छाड़ का वीडियों बनाने एवं विरोध करने पर उसको लाठी-डंडे एवं लात-घुसों से बुरी तहर पीटा गया जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया जिसके सम्बन्ध में थाना रौनापार पर मुन्ना पासवान एवं उसके अन्य 11 नामजद साथियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मारपीट की सूचना मिलने पर थाना रौनापार के हेड कांस्टेबल मुखराज यादव व हेड कांस्टेबल विवेक त्रिपाठी मौके पर पहुँचे तो उनसे मुन्ना पासवान व उनके साथियों द्वारा उनके साथ भी गम्भीर रूप से मारपीट की गयी तथा उनकी वर्दी भी फाड़ दी गयी। मारपीट के दौरान हेड का0 विवेक त्रिपाठी के सिर में गम्भीर चोंटे आयी तथा उनका जीवन बचाने के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करकें उनके सिर का आपरेशन कराया गया। जो अभी भी उपाचाराधीन है। इस घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गण लगातार फरार चल रहें है, गिरफ्तारी से बचने हेतु महिलाओं को आगें कर धरना प्रदर्शन एवं पुलिस पर आरोप लगा रहें है। अभियुक्तगणों के घर में तोड़-फोड़ करने के सम्बन्ध में भी थाना रौनापार पर अज्ञात अभियुक्तगणों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त अभियोगों में कार्यवाही से बचने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से असत्य एवं निराधार आरोप लगाये गये है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:पुलिस उत्पीड़न को लेकर ग्रामीण सहित धरने पर बैठे कांग्रेसी

Mon Jul 5 , 2021
आजमगढ़ |5 जुलाई 2021 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह कांग्रेसियों के साथ रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिस बर्बरता के विरोध मे धरने पर बैठे हैं उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव अहमद शमशाद अनिल यादव सहित सैकड़ों कांग्रेसी भी धरने पर बैठे और पीड़ितों […]

You May Like

advertisement