कन्नौज:कन्नौज में सपा प्रदेश अध्यक्ष संभालेंगे मोर्चा


वैश्वारा न्यूज़ संवाददाता सिद्धार्थ गुप्ता।
कन्नौज। कन्नौज क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की राजनीतिक कर्मभूमि है। कन्नौज से ही लोकसभा का पहला चुनाव जीतकर उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी और अब इस गढ़ को पुनः बचाये रखने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को मोर्चे पर लगाया है। भाजपा एक ओर जहां सत्ता और प्रशासन की धमक से चुनाव जीतने का मंसूबा पाल रही है वैसे ही सपा भी अपने इस गढ़ को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। सपा के क़ई जिला पंचायत सदस्यों पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार के कारण सपा भी काफी मजबूती से अपनी खेमेबंदी कर रही है और अपने एक एक जिला पंचायत सदस्य को एक जगह रख रही है। शनिवार को मतदान के दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष लगातार कन्नौज में रहेंगे और सपा नेताओं का उत्साह बढायेंगे। सपा के प्रांतीय नेतृत्व ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और सारी व्यवस्थाएं उसी के अनुरूप की जा रही हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का कन्नौज में मतदान के दौरान मौजूद रहना भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कन्नौज पर विशेष नजर रहेगी ताकि प्रशासन कुछ गड़बड़ न कर सके।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:इस सड़क पर जा रहे हैं ,तो रहे होशियार

Sat Jul 3 , 2021
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसीलसंवाददाता अवनीश कुमार तिवारी।यह आप इस सड़क पर जा रहे हैं ,तो रहे होशियारतिर्वा गुरसहायगंज सड़क मार्ग पर आप जा रहे हैं तू रहे बहुत ही होशियार क्योंकि आधी सड़क पर किसान मक्का फैलाए हुए हैं। मक्के को सुखाने के लिए जिससे आधी सड़क पर मक्का […]

You May Like

advertisement