स्पीकर हरविंदर कल्याण 29 मई को देंगे पत्रकारों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी : एम डब्ल्यू बी

दैनिक ट्रिब्यून के संपादक नरेश कौशल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता।
उत्तम हिन्दू के प्रधान संपादक इरविन खन्ना होंगे गेस्ट ऑफ ऑनर।
मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव तरुण भंडारी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि।

चंडीगढ़,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 26 मई : पत्रकारों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (रजि.) द्वारा देश में पहली बार पत्रकारों के लिए विशेष कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की जा रही है। यह ऐतिहासिक पहल 29 मई 2026, शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे हरियाणा टूरिज्म के रेड बिशप, पंचकूला में आयोजित भव्य समारोह में शुरू होगी।
इस विशेष योजना का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक ट्रिब्यून के संस्थापक श्री नरेश कौशल करेंगे, जबकि दैनिक उत्तम हिन्दू के प्रधान संपादक श्री इरविन खन्ना गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
पत्रकारों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रित पहल
कार्यक्रम के दौरान “आधुनिक पत्रकारिता में चुनौतियां” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें बदलते मीडिया परिदृश्य, पत्रकारों पर बढ़ते दबाव, डिजिटल दौर की चुनौतियों तथा पत्रकारों की सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। प्रदेश भर से वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक इसमें भाग लेंगे।
कार्यक्रम स्वागत कमेटी के चेयरमैन एवं समाजसेवी श्री अजय वीर सहगल ने बताया कि लोकतंत्र में पत्रकार समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकार दिन-रात समाज के हित में कार्य करते हैं, लेकिन लंबे समय से उनके स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना शुरू की जा रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना पत्रकारों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी और पत्रकारों को आर्थिक व मानसिक सुरक्षा प्रदान करेगी।
बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील।
मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश भर के पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक पहल का साक्षी बनने की अपील की है।
एम डब्ल्यू बी के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि एम डब्ल्यू बी ने हरियाणा में संस्था के साथ शुरू से जुड़े पत्रकारों के मुफ्त फैमिली हैल्थ इंश्योरेंस करवाएं हैं। उसके इलावा एम डब्ल्यू बी पिछले कई वर्षों से हरियाणा में पत्रकारों के मुफ्त टर्म व एक्सिडेंटियल इंश्योरेंस करवा रही है। हरियाणा के बजट 2026/2027 में हरियाणा के मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा “हरियाणा मीडिया पर्सनेल वेलफेयर फंड एडमिनिस्ट्रेशन स्कीम’ के अंतर्गत मीडियाकर्मियों को आपात स्थितियों में दी जाने वाली आर्थिक सहायता की अधिकतम सीमा को 2.50 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किए जाने के प्रस्ताव का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से आपदा के समय में पत्रकार साथियों के लिए बढ़ाई गई राशि उनके जोखिम को कम करेगी।
एमडब्ल्यूबी के प्रयासों से पहले भी 2 बड़ी मांगे हुई पूरी।
एमडब्ल्यूबी अध्यक्ष चंद्रशेखर धनी ने कहा कि इससे पहले पत्रकारों की पेंशन 10000 से बढ़कर 15000 करवाने के लिए उनके संगठन ने कड़े प्रयास किए थे जिसकी बदलते मनोहर लाल ने पत्रकारों की पेंशन को 15000 किया था जिसको लेकर उनके संगठन द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद भी किया गया था। यही नहीं पत्रकारों के विरुद्ध मामला दर्ज होने पर उनको दी जाने वाली सुविधाओं को बंद होने की नोटिफिकेशन को रद्द करवाने में भी एमडब्ल्यूबी बड़ी भूमिका अदा की जिसके फल स्वरुप यह नोटिफिकेशन भी रद्द हुई थी।
धरनी ने बताया कि हाल ही में उनके संगठन द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ज्ञापन सौंप कर आज मुख्यमंत्री द्वारा बढ़ाई गई आर्थिक राशि में बढ़ोतरी करने की मांग की थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चतुर्थ बड़े मंगल पर एनएसबीवीएम में प्रसाद वितरण

Wed May 27 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत चतुर्थ बड़े मंगल पर एनएसबीवीएम में प्रसाद वितरण रायबरेली। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को एनएसपीएस परिवार की ओर से अनवरत चल रहे प्रसाद वितरण के क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा तथा अध्यक्ष इंद्रेश विक्रम सिंह ने शहर […]

You May Like

Breaking News

advertisement