मेहनगर : कार्यो के प्रति उदासीनता को लेकर राजस्व निरीक्षक अरविन्द यादव को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

तहसील मेहनगर में संपूर्ण समाधान का किया गया आयोजन

मण्डलायुक्त ने एक राजस्व निरीक्षक कोए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का दिया निर्देश

पत्थर नसब के बाद पत्थर उखाड़ने वालों के विरुद्ध हो सख्त दण्डात्मक कार्यवाही मण्डलायुक्त

मेहनगर संवाददाता

मण्डलायुक्त विवेक एवं डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को तहसील मेंहनगर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया तथा आमजन से उनकी समस्याओं को सुना। जन समस्याओं की सुनवाई के दौरान अधिकारियों के समक्ष कुल 47 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें राजस्व के 21, पुलिस विभाग के 17, विकास के 6, विद्युत के 2 तथा एक प्रार्थना पत्र पंचायत विभाग से सम्बन्धित थे। मण्डलायुक्त विवेक द्वारा मौके पर 6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा उन्होंने दो शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर मौके पर भेजा। मण्डलायुक्त के समक्ष ग्राम जाफरपुर निवासी राजनाथ चौहान द्वारा इस आशय का शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि उनकी भूमि पर पत्थर नसब के उपरान्त विपक्षी द्वारा पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया गया, जिसकी कई बार शिकायत करने पर भी राजस्व निरीक्षक मेंहनगर, अरविन्द यादव द्वारा कोई विधिक कार्यवाही नहीं की गयी। इसी प्रकार एक अन्य शिकायतकर्ता ग्राम जियापुर निवासी गया विश्वकर्मा द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया कि मा. न्यायालय, उपजिलाधिकारी द्वारा पारित बॅंटवारे के आदेश का अनुपालन भी राजस्व निरीक्षक अरविन्द यादव द्वारा नहीं कराया जा रहा है। मण्डलायुक्त ने इस स्थिति पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व निरीक्षक अरविन्द यादव को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पत्थर नसब के बाद पत्थर को उखाड़ कर फेंके जाने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जाय। मण्डलायुक्त ने मौके पर प्राप्त अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों हस्तान्तरित करते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधि के अन्दर सभी प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना सुनिश्चित किया जाय।

डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई करते हुए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जो भी मामले प्राप्त होते हैं उसके निस्तारण में पूरी संजीदगी बरती जाय। उन्होंने यह भी निरर्देश दिया कि पत्थर नसब के मामलों में पत्थर उखाड़ने वालों के विरुद्ध राजस्व विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही तत्परता से की जाय। डीआईजी श्री सिंह ने गत सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्राप्त पुलिस से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण का भी अवलोकन किया। मण्डलायुक्त एवं डीआईजी के निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी-वित्त एवं राजस्व गम्भीर सिंह, उपजिलाधिकारी मेंहनगर प्रशान्त कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस लालगंज भूपेश पाण्डेय, तहसीलदार मेंहनगर नवीन निश्छल त्रिपाठी आदि द्वारा आमजन से उनकी समस्याओं की सुनवाई की जा रही थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गले में डंक, दिल में सन्नाटा: मधुमक्खी से मृत्यु और मानव की नाजुकता

Sun Jun 22 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक हिसार ( प्रस्तुति – प्रियंका सौरभ ) : लंदन में उद्योगपति संजय कपूर की मृत्यु एक मधुमक्खी के डंक से हुई – यह घटना एक साधारण प्राणी द्वारा जीवन लीने की असाधारण त्रासदी बन गई। इस अप्रत्याशित मौत ने आधुनिक विज्ञान की सीमाओं, मानव शरीर की […]

You May Like

advertisement